ब्रेकिंग
कवर्धा में नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़: ₹12.50 लाख के जाली नोट, टाटा पंच EV कार और प्रिंटर के साथ 3 ग... पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ...
विदेश

ईरानी और ब्रिटिश टैंकरों से पकड़े गए सभी 42 भारतीय क्रू सदस्‍य सुरक्षित : विदेश मंत्रालय

नई दिल्‍ली। जिब्राल्टर के जलडमरूमध्य (Strait of Gibraltar) में ब्रिटिश नौसैनिकों द्वारा जब्त किए गए ईरानी तेल टैंकर ग्रेस-1 में सवार सभी 24 भारतीय सुरक्षित हैं। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन (V. Muraleedharan) ने यह जानकारी दी है। उन्‍होंने यह भी बताया कि हरमुज खाड़ी क्षेत्र में ईरान द्वारा जब्‍त किए गए ब्रिटिश टैंकर पर सवार 18 भारतीय भी सुरक्षित हैं।

बता दें कि र्इरान ने बदले की कार्रवाई के तहत शुक्रवार को ब्रिटिश टैंकर सेंटा इम्‍पेरो (Stena Impero) को जब्‍त किया था। विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने ट्वीट कर के बताया कि तेहरान में भारतीय दूतावास ने टैंकर पर सवार भारतीयों से मुलाकात की है। भारत ने ईरान से अपने नागरिकों के लिए काउंसलर एक्‍सेस की मांग की है। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से यह भी बताया गया कि लंदन स्थित उच्‍चायोग भारतीयों से जल्‍द मुलाकात करेगा।

विदेश राज्‍य मंत्री ने कहा कि लंदन स्थित भारतीय उच्‍चायोग ने तेल टैंकर ग्रेस-1 में सवार 24 भारतीयों के जिब्राल्‍टर पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की पुष्टि कर दी है। पकड़े गए सभी भारतीय नागरिक सुरक्षित हैं। लंदन स्थित भारतीय अधिकारी जिब्राल्‍टर में भारतीय क्रू सदस्‍यों के संपर्क में हैं। भारतीय उच्‍चायोग की टीम 24 जुलाई को जिब्राल्‍टर जाएगी और पकड़े गए भारतीय नागरिकों से मुलाकात करेगी।

उल्‍लेखनीय है कि ब्रिटेन द्वारा टैंकर जब्‍त किए जाने के बाद ईरान ने भी बदले की कार्रवाई करते हुए दो तेल टैंकरों को अपने कब्जे में ले लिया था। इनमें से एक टैंकर ब्रिटेन का जबकि दूसरा लाइबेरिया का बताया जा रहा है। चिंता की बात यह है कि ब्रिटिश टैंकर पर मौजूद 23 क्रू मेंबर्स में 18 भारतीय हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि वह ईरान के साथ संपर्क में है और भारतीयों को छुड़ाने की कोशिशें जारी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button