ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
विदेश

इमरान खान ने कबूला, ओसामा को मार गिराने में आईएसआई ने की थी सीएआई की मदद

वॉशिंगटन। ISI provided information to CIA on Laden पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (Pakistan’s spy agency ISI) ने सीआईए को वह जानकारी दी थी जिससे अमेरिका को अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन (al-Qaeda chief Osama bin Laden) को मार गिराने में मदद मिली थी। प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने सोमवार को अमेरिका में एक मीडिया हाउस को दिए साक्षात्‍कार में यह सनसनीखेज खुलासा किया।

इमरान खान (Prime Minister Imran Khan) का बयान इसलिए महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है क्‍योंकि पाकिस्‍तान (Pakistan) लादेन के ठिकाने के बारे में लादेन की मौत से पहले कोई भी जानकारी होने की बात से इनकार करता रहा है। बता दें कि 02 मई 2011 को इस्लामाबाद के छावनी नगर ऐबटाबाद में अमेरिकी नेवी सील कमांडो (US Navy SEAL team in Abbottabad) की छापेमारी में ओसामा बिन लादेन को मार गिराया था।

प्रधानमंत्री के तौर पर अपनी पहली अमेरिका यात्रा पर पहुंचे इमरान खान ने फॉक्स न्यूज को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि वह आईएसआई थी जिसने सूचना दी थी जिससे सीआईए को ओसामा बिन लादेन के ठिकाने के बारे में पता चला था। उन्‍होंने कहा कि यदि आप सीआईए से पूछें तो वह आईएसआई थी जिसने फोन के जरिए शुरुआती स्थान के बारे में जानकारी दी।

पाकिस्‍तानी प्रधानमंत्री से जब पूछा गया कि क्या उनका देश जेल में बंद पाकिस्तानी डॉक्टर शकील अफरीदी को रिहा करेगा जिन्होंने ओसामा का पता लगाने में सीआईए की मदद की थी। इस सवाल पर इमरान खान पाकिस्तानी डॉक्टर अफरीदी की रिहाई को लेकर किसी तरह की प्रतिबद्धता जताने से कतराते रहे। हालांकि, अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप (US President Donald Trump) शकील अफरीदी की रिहाई चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button