ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
खेल

ये IT कंपनी इस साल 1 लाख लोगों को देगी नौकरी, आय में हुआ 41.8 फीसद का इजाफा

नई दिल्ली। अमेरिका स्थित आईटी कंपनी Cognizant इस साल लगभग एक लाख लोगों को नौकरी देगी। कॉग्निजेंट के भारत में लगभग दो लाख कर्मचारी हैं और वह वित्त वर्ष के रूप में जनवरी-दिसंबर को मानती है। कॉग्निजेंट ने बताया कि जून तिमाही में उसकी कुल आय 41.8 प्रतिशत बढ़कर 51.2 करोड़ अमेरिकी डॉलर (लगभग 3,801.7 करोड़ रुपये) हो गई। कंपनी ने जून 2020 तिमाही में 36.1 करोड़ डॉलर की कुल आय हासिल की थी।

कॉग्निजेंट ने वित्त वर्ष 2021 के लिए आय वृद्धि के लक्ष्य को बढ़ाकर 10.2-11.2 प्रतिशत (स्थिर मुद्रा में 9-10 प्रतिशत) कर दिया है। समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी का राजस्व 14.6 प्रतिशत (स्थिर मुद्रा में 12 प्रतिशत) बढ़कर 4.6 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में चार अरब अमेरिकी डॉलर था। यह आंकड़ा कंपनी के पूर्वानुमानों के मुकाबले अधिक है।

Cognizant के सीईओ ब्रायन हम्फ्रीज ने कहा, हम दूसरी तिमाही में मजबूत रहे हैं। लक्षित निवेशों के माध्यम से हम अपने पोर्टफोलियो को तेजी से बढ़ते बाजार क्षेत्रों में ट्रांसफर कर रहे हैं, जबकि ग्राहकों को आधुनिक व्यवसाय के अनुभव के लिए अपनी क्षमताओं और साझेदारी का विस्तार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुझे एक मजबूत, अधिक प्रतिस्पर्धी कॉग्निजेंट उभरता हुआ दिख रहा है, जिसमें वाणिज्य गति में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि कॉग्निजेंट उद्योग और इसके भीतर की संभावनाओं को लेकर आशावादी है।

कंपनी ने कहा कि उसे उम्मीद है कि उसकी तीसरी तिमाही का राजस्व 4.69-4.74 अरब अमेरिकी डॉलर के दायरे में होगा जो 10.6-11.6 प्रतिशत (स्थिर मुद्रा में 10-11 प्रतिशत) की वृद्धि है। जबकि पूरे वर्ष 2021 का राजस्व 18.4-18.5 अरब अमेरिकी डॉलर के बीच रहने की उम्मीद है।

कॉग्निजेंट के मुख्य वित्तीय अधिकारी जान सीगमंड ने कहा, सेवाओं के विस्तार के लिय ग्राहकों की मजबूत मांग को पूरा करने के वास्ते कॉग्निजेंट ने अपनी भर्ती क्षमताओं को बढ़ाना और अपने लोगों के लिए निवेश करना जारी रखा है। जून तिमाही के अंत में कंपनी के पास 3 लाख से ज्यादा कर्मचारी थे।

Related Articles

Back to top button