ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
खेल

टीम इंडिया की चिंता बढ़ी, चोटिल हुआ ये खिलाड़ी श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 खेलना मु्श्किल

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को श्रीलंका के दौरे पर मुश्किल का सामना करना पड़ेगा। ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या के कोरोना संक्रमित होने के बाद उनके संपर्क में आए 7 अन्य खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेज दिया गया है। यह सभी श्रीलंका टी20 सीरीज के बाकी बचे दोनों मुकाबले से बाहर हो गए जिसकी वजह से टीम इंडिया में बड़े बदलाव करने पड़े। अब तेज गेंदबाज नवदीप सैनी भी चोटिल हो गए हैं।

चार नए खिलाड़ियों के साथ दूसरे टी20 में खेलने उतरी भारतीय टीम मेजबान के हाथों 4 विकेट की हार मिली। अब आखिरी मुकाबले से पहले एक और झटका लग सकता है। तेज गेदबाज नवदीप सैनी दूसरे टी20 में फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए। सैनी की चोट पर डॉक्टर नजर बनाए हुए हैं और बताया जा रहा है कि उनको कुछ दिन के लिए मैदान से बाहर बैठना पड़ सकता है। एक्सट्रा कवर में 19वें ओवर में फिल्डिंग कर रहे सैनी ने एक कैच को पकड़ने के लिए उंची छलांग लगाई थी और कंधे के बल गिर पड़े थे

जानकारी के मुताबिक सैनी को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टी20 में प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाना था। अब कंघे में चोट लगने की वजह से उनका इस मैच में खेलने पर संशय है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम सैनी की चोट पर नजर बनाए हुए हैं और खबरों की माने तो उनको आज के मैच में खेलने के लिए फिट नहीं बताया जा रहा।

दूसरे टी20 में भारत की तरफ से नितिश राणा, देवदत्त पडीक्कल, रितुराज गायकवाड और चेतन सकारिया ने डेब्यू किया था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 132 रन बनाए थे। मेजबान श्रीलंका ने 19.4 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 133 रन बनाकर जीत हासिल की और सीरीज में 1-1 की बराबरी भी कर ली।

Related Articles

Back to top button