ब्रेकिंग
Police Action Chhindwara: सीसीटीवी फुटेज की मदद से तीन शातिर लुटेरे गिरफ्तार, 43 हजार रुपये बरामद Malva Nritya Mahotsav 2026: सेमी-क्लासिकल डांस में चमकी सौम्या, मिला प्रतिष्ठित 'मालवा नृत्य महोत्सव... STF Action in Bhopal: बौद्ध धर्म प्रचार के नाम पर फर्जी पासपोर्ट बनवाने का मामला, 70 संदिग्ध चिन्हित Municipal Corporation Sagar: एमआईसी के प्रस्तावों को लंबित रखने का आरोप, आयुक्त के कार्यप्रणाली के ख... Ramleela Chhindwara 2026: छोटी बाजार में सजी भगवान राम की लीला, कोरोना काल में भी नहीं रुका था मंचन ... Congress Protest Bhopal: चुनाव आयोग के बाहर कांग्रेस नेताओं का हंगामा, पूरे प्रदेश में आंदोलन का ऐला... Madhya Pradesh Politics: पटवारी बोले- 'जब प्रदेश के पटवारी ही सरकार की नहीं सुनते, तो सरकार खटारा है... Delhi Building Accident: नई बनी इमारत ढहने से हड़कंप, राहत और बचाव कार्य जारी, घायलों को अस्पताल में... Coal India PME Update: कोलकर्मियों की हर साल होगी स्वास्थ्य जांच? प्रस्तावित नई व्यवस्था के खिलाफ मु... Muslim Personal Law: नाबालिग बेटी की कस्टडी मामले में हाईकोर्ट का निर्देश, बच्चे का कल्याण सबसे सर्व...
देश

विजय माल्या ने बैंकों का उड़ाया मजाक, कहा- अभी भी उनका पैसा है पास

नई दिल्ली। आइडीबीआइ बैंक द्वारा बंद हो चुकी किंगफिशर एयरलाइंस से अपना पूरा बकाया वसूल कर चुकने की रिपोर्टो के साथ भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने गुरुवार को बैंकों का मजाक उड़ाते हुए कहा कि अभी भी उसके पास बैंकों का धन है। माल्या ने ट्विटर पर एक खबर पोस्ट की। इसमें कहा गया है कि आइडीबीआइ बैंक ने एयरलाइंस के ऊपर बकाया 753 करोड़ रुपये वसूल लिए हैं।

इसके साथ ही भगोड़े कारोबारी ने ट्वीट किया, ‘और बैंक कहते हैं, मैं उनका बकायेदार हूं। ‘मालूम हो कि ब्रिटेन की एक अदालत ने सोमवार को माल्या को दिवालिया घोषित करने का आदेश जारी किया था। इससे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) की अगुआई में भारतीय बैंकों के समूह के लिए किंगफिशर के ऊपर बकाये कर्ज की वसूली के लिए वैश्विक स्तर पर उनकी संपत्तियों की जब्ती की कार्रवाई कराने का रास्ता साफ हो गया है

याद दिला दें कि माल्या मार्च, 2016 में ब्रिटेन भाग गया था। वह भारत में 9,000 करोड़ रुपये के कर्ज की हेराफेरी और मनी लांड्रिंग मामले में वांछित है। यह कर्ज किंगफिशयर एयरलाइंस को कई बैंकों ने दिया था।

गौरतलब है कि ब्रिटिश हाई कोर्ट ने भगोड़े कारोबारी विजय माल्या को दिवालिया घोषित कर दिया है। इसके साथ ही भारतीय बैंकों के लिए दुनिया भर में फैली उसकी संपत्तियों को जब्त करने का रास्ता आसान हो गया है। माल्या ने अब बंद हो चुकी अपनी किंगफिशर एयरलाइंस के लिए भारतीय बैंकों से नौ हजार करोड़ रुपये से ज्यादे का कर्ज लिया था और जब कंपनी डूबी तो कर्ज चुकाए बिना ही वह लंदन भाग गया।

बता दें कि हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बताया था कि मनी लांड्रिंग-रोधी कानून के तहत किंगफिशर एयरलाइंस के अटैच किए गए शेयरों के एक हिस्से की बिक्री के जरिये एसबीआइ के नेतृत्व वाले कर्जदाता कंसोर्टियम को 792.11 करोड़ रुपये मिल गए हैं। ईडी की ओर से जारी बयान के मुताबिक देश के दो सबसे बड़े बैंक लोन घोटालों में फंसी कुल रकम का करीब 58 फीसद हिस्सा बैंकों और सरकार को वापस मिल चुका है।

Related Articles

Back to top button