ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
खेल

टीम इंडिया के खिलाफ होगी इंग्लैंड की परीक्षा, इंग्लिश टीम का स्पिनर बोला- सीरीज से पता चलेगा हम कहां खड़े हैं

लंदन। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार अगस्त से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होगी। इससे पहले इंग्लिश टीम के स्पिनर जैक लिच का कहना है कि भारत के खिलाफ सीरीज में पता चल जाएगा कि इंग्लैंड की टीम कहां खड़ी है। हालांकि, उनको इस सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है। बाएं हाथ के स्पिनर ने इस साल फरवरी और मार्च में इंग्लैंड के भारत दौरे पर 18 विकेट लिए थे। लीच ने कहा कि उस सीरीज में उनकी सफलता से बुधवार से नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज में शुरू होने वाली आगामी सीरीज में अच्छे प्रदर्शन को लेकर उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।

लिच का मानना है कि सीरीज में स्पिनरों की भूमिका अहम होगी। उन्होंने कहा, ‘अगर विकेट बेहतर होता है तो बात सिर्फ अपनी काबलियत के मुताबिक थोड़ा ढलने की रह जाती है। मुझे इंग्लैंड में स्पिन गेंदबाजी करने में मजा आता है। विकेट आमतौर पर काफी सूखे होते हैं और निश्चित रूप से स्पिनर भूमिका निभाते हैं। भारत एक मजबूत टीम है। उसके खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज से हमें पता चलेगा कि हम कहां खड़े हैं।’

टीम में अपनी जगह पक्की करने की कोशिश कर रहे जैक लीच

लीच भारत के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हैं, ताकि वह टीम में अपनी जगह पक्की कर सकें। टीम को इस साल के अंत में एशेज सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के साथ भिड़ना है। उन्होंने कहा, ‘मेरा मानना है कि मैं अब भी नियमित तौर पर अच्छा प्रदर्शन करके टीम में जगह पक्की करने की कोशिश कर रहा हूं। मुझे यह सुनिश्चित करना कि मेरा प्रदर्शन अच्छा रहे, ताकि मैं लगातार बेहतर प्रदर्शन करूं और टीम में जगह बरकरार रखूं।’ बता दें कि भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड को बहुत बड़ा झटका लगा है। ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने अनिश्चितकाल के लिए क्रिकेट से दूरी बना ली है।

Related Articles

Back to top button