ब्रेकिंग
Gwalior Achleshwar Mahadev Trust Election 2026: अचलेश्वर महादेव न्यास चुनाव की तारीख तय; 11 अक्टूबर ... West Zone Judiciary Conference 2026: ग्वालियर में न्यायिक शिक्षा पर बड़ा आयोजन; 60 से ज्यादा जज और C... Delhi High-Tech Parking News: इलेक्ट्रिक वाहनों को पार्किंग फीस में 50 प्रतिशत की छूट, एनडीएमसी ने द... Delhi Crime News: पुलिसकर्मी बनकर 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दरिंदगी, मुख्य आरोपी एनकाउंटर के बाद गिरफ... Monsoon Update 2026: मानसून की विदाई के बीच कई राज्यों में मूसलाधार बरसात का दौर जारी, जानें मौसम वि... CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल...
खेल

रिषभ पंत ने किया खुलासा, खेल मे सुधार के लिए कोहली समेत टीम के इन चार लोगों से लेते हैं सलाह

नई दिल्ली। भारतीय टीम के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत पिछले कुछ महीनों से टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। विकेट के आगे हो या पीछे वो कमाल कर रहे हैं और दिन ब दिन उनके खेल में निखार के साथ-साथ जिम्मेदारी भी नजर आती है। अब रिषभ पंत विरोधी टीम के सामने विकेट गंवाते नजर नहीं आते बल्कि परिस्थिति के मुताबिक जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हैं। रिषभ पंत ने अब बताया है कि, वो अपने खेल में सुधार लाने के लिए भारतीय टीम में मौजूद किन चार लोगों से सलाह मशविरा करते हैं।

रिषभ पंत ने बीसीसीआइ टीवी से बात करते हुए कहा कि, मैं टीम के कोचिंग स्टाफ व सीनियर स्टाफ से काफी बातें करता हूं जैसे में रोहित भाई से काफी बात करता हूं। मैं उनसे गेम के बारे में, पिछले मुकाबले के बारे में, उसमें हमने क्या किया क्या नहीं किया। अगर आगे इस तरह कि स्थिति सामने आए तो फिर क्या करना चाहिए और हम उसमें क्या कुछ नया कर सकते हैं। वहीं विराट भाई हमेशा मेरी तकनीकी खामियों को दूर करने के लिए साथ होते हैं। खास तौर पर इंग्लैंड में किस तरह से खेलना है और विकेटकीपिंग के दौरान विकेट के पीछे कितनी दूर पर खड़े होना है।

रिषभ पंत ने बताया कि, इनके अलावा वो टीम के कोच रवि शास्त्री और सीनियर स्पिनर आर अश्विन से भी बातें करते हैं। अश्विन भाई को हमेशा पता होता है कि, बल्लेबाज क्या कर सकता है। उसके काफी मदद मिलती है और एक खिलाड़ी के तौर पर मैं सबके कुछ ना कुछ सीखते रहना चाहता हूं। वहीं अपने अब तक के इंटरनेशन करियर के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि, मैंने अपने करियर की शुरुआत में ही कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और ये जर्नी अब तक काफी अच्छी रही है। एक क्रिकेटर के तौर पर आप गलतियां करते हैं और उनसे सीखते हुए आगे बढ़ते हैं। मुझे खुशी है कि, मैंने अपनी गलतियों से सीखा और अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button