ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

मंडल के 16 स्टेशनों में लगेंगी 29 आटोमेटिकटिकट मशीनें

बिलासपुर: रेल मंडल के 16 स्टेशनों में जल्द ही आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनें लगेंगी। इन स्टेशनों में 29 मशीनें स्थापित करने की योजना है। इस पर कार्य शुरू हो गया है। यह सुविधा मिलते ही यात्रियों को जनरल टिकट काउंटर के बाहर कतार में खड़े होने की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। कोरोना संक्रमण की वजह से अभी जनरल टिकट काउंटर में भीड़ कम है।

यह टिकट वहीं यात्री ले रहे हैं, जिन्हें मेमू या पैसेंजर से यात्रा करनी है। एक्सप्रेस कोच में लगे जनरल कोच का रिजर्वेशन हो रहा है। आने वाले दिनों में जैसे ही स्थिति सामान्य होगी व्यवस्था पहले की तरह हो जाएगी। यात्रियों को सबसे ज्यादा दिक्कत जनरल श्रेणी के टिकट लेने में होती है। जब संक्रमण की दस्तक नहीं हुई थी, तब लंबी कतार के कारण हमेशा यात्रियों की ट्रेनें छूट जाती थीं।

इन्हीं दिक्कतों को देखते हुए ही रेल प्रशासन ने जनरल टिकट से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन की सुविधा देने की योजना बनाई है। यह योजना तीन से चार साल पुरानी है। इसलिए कुछ प्रमुख स्टेशनों में मशीनें लग चुकी हैं। हालांकि अभी कोरोना संक्रमण के चलते यह बंद पड़ी हैं। जितने स्टेशनों में मशीनें लग रही हंै वह पूर्व में स्वीकृत मशीनें हैं

उसलापुर स्टेशन में यह सुविधा पहली बार यात्रियों को मिलेगी। ऐसे ही कई स्टेशन है, जहां आटोमेटिकट मशीनें टिकट उगलेंगी। जिन स्टेशनों में मशीनें लगेंगी उनमें अकलतरा, नैला, बाराद्वार, खरसिया, अनूपपुर, पेंड्रारोड, कोतमा, अंबिकापुर आदि स्टेशन शामिल हैं।

स्मार्ट कार्ड एटीवीएम

एटीएम की तरह लगाई जा रही स्मार्ट कार्ड आटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन से यात्री साधारण श्रेणी के टिकट खुद से निकाल सकते हैं। इसमें कम से कम 20 रुपये से अधिकतम पांच हजार रुपये तक रिचार्ज कराया जा सकता है। रेलवे की ओर से जारी किए जाने वाले कार्ड को यात्री द्वारा वेंडिंग मशीन पर टच करना होगा। इसके बाद मशीन की स्क्रीन पर सभी रेलवे स्टेशन व ट्रेनों की जानकारी आएगी। उसे भरना होगा।

Related Articles

Back to top button