ब्रेकिंग
Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ... Japan MMX Mission to Mars: मंगल ग्रह के रहस्यों को उजागर करने के लिए जापान का अंतरिक्ष यान रवाना, फो... Global Protests: फ्रांस की सुलगती आग से तीन महाद्वीपों तक फैला भूचाल, दुनिया भर में विरोध प्रदर्शन Swavlamban 2026 Indian Navy: दिल्ली में होगा नौसेना के स्वदेशीकरण कार्यक्रम 'स्वावलंबन 2026' का आयोज... Ahmedabad Serial Blasts Case: सुप्रीम कोर्ट ने आतंकी मोहम्मद तनवीर की फांसी की सजा पर लगाई रोक, जेल ... Jamiat Ulema-e-Hind Delegation: रेस कोर्स मस्जिद और कब्रिस्तान के संरक्षण की मांग, किरेन रिजिजू से म... Bhojpur Double Murder News: भोजपुर में महानवमी के दिन हत्या की दो सनसनीखेज वारदातें, भांजे की मौत का... Govind Singh Dotasara Protest: एनएसयूआई नेत्री रितु बराला मारपीट मामले में गरमाई सियासत, जयपुर कमिश्... Madhya Pradesh Politics: दशहरे पर रावण की जगह मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन करेगी कांग्रेस, वोट चो...
देश

कोरोना रोधी टीका लगवा चुके लोगों पर कोरोना का असर कम

रायपुर: छत्तीसगढ़ में टीकाकृत लोगों पर कोरोना का असर कम हो रहा है। वहीं संक्रमित में संक्रमण का स्तर बेहद कम है। यानी गंभीर स्थिति तक मरीज नहीं पहुंच रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी में पिछले 10 दिनों में 118 कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं। इसमें से 50 लोग ऐसे थे, जिन्हें टीका लगा था। इसी वजह से इनमें कोरोना अधिक प्रभावी नहीं रहा। ऐसे मरीजों को गंभीर स्थिति में अस्पताल तक पहुंचने की नौबत भी नहीं आई है। इधर बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, अंबिकापुर, दुर्ग, रायगढ़ समेत अन्य जिलों में वैक्सीन लगवाने वाले कितने व्यक्ति संक्रमित हुए, इसकी जानकारी ही नहीं जुटाई जा सकी है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले जो व्यक्ति संक्रमित हो रहे हैं। उनमें संक्रमण का स्तर बेहद कम आ रहा है। वैक्सीन लगवाने के बाद भी मास्क, सैनिटाइजेशन जैसे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा क्योंकि सीधे तौर पर संक्रमण के प्रभाव से बचा जा सके और चेन ना बन पाए।
सोमवार को लगे टीके
39,225 टीकाकरण राज्य के 1,814 केंद्रों में
6,120 टीकाकरण रायपुर के 165 केंद्रों में
नोट : कोविन पोर्टल में रात 8:00 बजे की स्थिति में।
प्रदेश में टीकाकरण की स्थिति
कटेगरी – लक्ष्य – टीकाकरण
स्वास्थ्य कर्मी पहला डोज – 3,39,732 – 3,09,301
स्वास्थ्य कर्मी दूसरा डोज – 3,39,732 – 2,45,535
फ्रंट लाइन वर्कर्स पहला डोज – 2,93,040 – 3,17,102
फ्रंट लाइन वर्कर्स दूसरा डोज – 2,93,040 – 2,29,226
45 वर्ष से अधिक पहला डोज – 58,66,599 – 51,99,219
45 वर्ष से अधिक दूसरा डोज – 58,66,599 – 17,30,034
18 से 44 वर्ष पहला डोज – 1,34,33,021 – 41,25,864
18 से 44 वर्ष दूसरा डोज – 1,34,33,021 – 1,57,169
रायपुर सीएमएचओ डा. मीरा बघेल ने कहा कि टीकाकृत व्यक्तियों के कोरोना के सीधे संपर्क में आने के बाद उनमें संक्रमण का स्तर बेहद कम है। ऐसे मरीजों को अस्पताल पहुंचने की नौबत नहीं आई है। तीसरी लहर की आशंकाओं को देखते हुए लक्ष्य के आधार पर टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button