ब्रेकिंग
Bareilly Murder News: उत्तर प्रदेश के बरेली में दिव्यांग शख्स की गला दबाकर हत्या, खेत के विवाद को ले... Jalandhar Politics News: राजविंदर कौर थियाड़ा को हटाए जाने के बाद वायरल ऑडियो से सियासी भूचाल, विधाय... Punjab Vidhan Sabha Session: पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र आज से शुरू, नशे और विकास के मुद्दों पर हंग... एशियन हॉकी चैंपियनशिप से पहले जालंधर में अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर, भगत सिंह कॉलोनी में झुग्गियां ह... जालंधर में ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट सेंटर पर कामकाज ठप, पांच दिनों से बढ़ रही लोगों की परेशानी PSEB Open School Result 2026: पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं और 12वीं ओपन स्कूल का परिण... Hisar Azad Nagar Crime News: एचएयू में गार्ड था सचिन, शादीशुदा महिला के साथ लिव-इन में रहते हुए उठाय... Rewari Sector-4 Road Construction: रेवाड़ी में घटिया सड़क निर्माण पर भड़के विधायक लक्ष्मण यादव, सीसी... Haryana Weather Update: हरियाणा में बदला मौसम का मिजाज, गुरुग्राम में सबसे ठंडी रात— जानिए 24 अक्टूब... Gurugram Electricity and Water Crisis: तीन दिन की हड़ताल से ठप हुई बिजली आपूर्ति, पानी के लिए भी जूझ...
देश

आज संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में इतिहास रचेंगे PM मोदी, ऐसे करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी(Narendra Modi) संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में आज इतिहास रचेंगे। आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की एक उच्चस्तरीय खुली परिचर्चा की अध्यक्षता करेंगे तो वह ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री बनेंगे। इस कार्यक्रम का संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की वेबसाइट पर सीधा प्रसारण किया जाएगा और यह कार्यक्रम शाम साढ़े पांच बजे आयोजित होगा। इस बैठक में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों, सरकार के प्रमुखों और संयुक्त राष्ट्र प्रणाली एवं प्रमुख क्षेत्रीय संगठनों के उच्च स्तरीय विशेषज्ञों के भाग लेने की उम्मीद है। इस बैठक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भी भाग लेंगे।

पीएम मोदी ने की राल्फ गोंजाल्विस पर हमले की निंदा

सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के प्रधान मंत्री राल्फ गोंजाल्विस पर भीषण हमले की पीएम मोदी ने निंदा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया- मैं सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के प्रधान मंत्री राल्फ गोंजाल्विस पर भीषण हमले की निंदा करता हूं। महामहिम, मैं आपके शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं। हम आज समुद्री सुरक्षा पर UNSC ओपन डिबेट में आपकी उपस्थिति को मिस करेंगे।

ऐसा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे नरेंद्र मोदी

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की ओपन डिबेट की अध्यक्षता करने वाले नरेंद्र मोदी पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। इस परिचर्चा का विषय है- ‘समुद्री सुरक्षा ब़़ढाना– अंतरराष्ट्रीय सहयोग का विषय।’ इस खुली परिचर्चा के केंद्र में समुद्री अपराध और असुरक्षा तथा इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना होगा। UNSC ने समुद्री सुरक्षा और समुद्री अपराध के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की है और कई प्रस्ताव पारित किए हैं। हालांकि, यह पहली बार होगा कि समुद्री सुरक्षा पर उच्च स्तरीय और खुली चर्चा गहन तरीके से होगी।

यह बैठक ऑनलाइन होने वाली है। कोरोना संक्रमण की वजह से इस समय ज्यादातर बैठकें ऑनलाइन आयोजित की जा रही है। यह बैठक भी ऑनलाइन होगी, तो ज्यादा से ज्यादा लोगों के इस बैठक में शामिल होने की चर्चा है। यह बैठक कई मायनों में अहम है।

अगस्त के लिए UNSC की अध्यक्षता कर रहा भारत

भारत अगस्त महीने के लिए UNSC की अध्यक्षता कर रहा है। एक अगस्त से भारत ने इसकी जिम्मेदारी संभाल ली है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद(यूएनएससी) में केवल 5 स्थायी सदस्य अमेरिका, चीन, ब्रिटेन, रूस और फ्रांस है। वर्तमान में भारत दो साल के लिए सुरक्षा परिषद का अस्थायी सदस्य है।

Related Articles

Back to top button