ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
विदेश

बांग्लादेश में चार मंदिरों पर हमला, कट्टरपंथियों ने घरों और दुकानों में भी की जमकर लूटपाट

ढाका। पड़ोसी देशों में हिंदुओं और उनके मंदिरों पर हमले तेज हो गए हैं। पाकिस्तान में हाल ही में गणेश मंदिर को तहस नहस करने की गंभीर घटना के बाद अब बांग्लादेश में कट्टरपंथी मुस्लिमों ने मंदिरों को निशाना बनाया है। यहां पहले मस्जिद के सामने से कीर्तन करते हुए मंदिर के लिए जा रहे श्रद्धालुओं पर हमला बोला, उसके बाद उन्मादी भीड़ ने चार मंदिरों को निशाना बनाया। इन चारों मंदिरों में स्थापित भगवान की दस प्रतिमाओं को तोड़ दिया गया। यही नहीं कट्टरपंथियों की भीड़ के रास्ते में जो भी हिंदुओं के घर और दुकान दिखे, उनमें लूटपाट की गई।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार यह घटना शनिवार को खुलना जिले के उप जिले रूपसा में हुई है। यहां के शियाली गांव में कट्टरपंथियों ने इन घटनाओं को अंजाम दिया। स्थानीय पीडि़तों के अनुसार हिंसक घटना की शुरुआत उस समय हुई, जब शियाली में कुछ श्रद्धालु कीर्तन करते हुए महाश्मशान मंदिर की ओर भजन गाते हुए जा रहे थे। जैसे ही ये श्रद्धालु मस्जिद के सामने से निकले, उनको मुस्लिमों की भीड़ ने घेर लिया। कट्टरपंथियों ने इन हिंदुओं बुरी तरह मारा-पीटा। उसके बाद उन्मादी भीड़ तेजी से इकट्ठा होने लगी और महाश्मशान मंदिर पहुंच गई, यहां इस मंदिर को तहस-नहर कर दिया। रास्ते में जो भी हिंदुओं के घर पड़े उनमें लूटपाट की गई। छह दुकानों को भी कट्टरपंथियों ने अपना निशाना बनाया और जमकर लूटा।

मामला यहीं नहीं रुका, कट्टरपंथियों की भीड़ शियाली पुरबापारा पहुंच गई। यहां हरि मंदिर, दुर्गा मंदिर और गोविंदा मंदिर को निशाना बनाया। रूपसा उप जिले के पूजा उद्यापन परिषद के महासचिव ने बताया कि कट्टरपंथियों ने दस प्रतिमाओं को पूरी तरह तोड़ दिया । कुछ स्थानीय निवासियों ने बताया कि मंदिरों को तोड़ने के लिए आसपास के मुस्लिम कट्टरपंथी इकट्ठा हो गए थे। रूपसा थाने के पुलिस अधिकारी सरदार मुशर्रफ हुसैन का कहना है कि स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया है। अतिरिक्त फोर्स तैनात किया गया है। घटना के संबंध में दस लोग गिरफ्तार किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button