ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
विदेश

तालिबान ने अफगानिस्तान में नए क्षेत्रों पर जमाया कब्जा, महिलाओं को ‘जिहाद अल-निकाह’ के लिए कर रहा मजबूर

काबुल। अफगानिस्तान में पिछले कुछ दिनों में तालिबान के कब्जे वाले क्षेत्रों में भयावह हिंसा देखने को मिल रही है। तालिबान के आतंकी नागरिकों और ड्यूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों की हत्या के साथ-साथ घरों पर भी बमबारी कर रहे हैं, यही नहीं कई जगहों से महिलाओं पर हमले की खबरें भी आई हैं।

तालिबान नए क्षेत्रों पर कब्जा करने के साथ ही शरिया कानूनों के तहत कठोर और दमनकारी नियमों को लागू करने की कोशिश कर रहा है, जिसमें छोटे से छोटे अपराधों या नियमों के उल्लंघन के लिए मौत की सजा है। तालिबान द्वारा जारी एक फतवे में महिलाओं को पुरुष साथियों के बिना अपने घरों से बाहर जाने से मना किया गया है, जबकि पुरुषों को दाढ़ी बढ़ाने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

एक सामाजिक कार्यकर्ता मेराजुद्दीन शरीफी ने कहा कि महिलाओं पर और अधिक प्रतिबंध लगाया गया है। उन्हें टैक्सी की सवारी करने की मनाही है और हमेशा बुर्के में रहने को कहा गया है। इसके अलावा तालिबान ने संगीत या किसी भी ऑडियो-विजुअल मनोरंजन के उत्पादन और वितरण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

फेडेरिको गिउलिआनि ने एक इतालवी अखबार इनसाइडओवर में लिखा है कि तालिबान की बर्बरता से महिलाएं बुरी तरह प्रभावित हैं। उन्हें सार्वजनिक रूप से पीटा जा रहा है और यहां तक ​​कि उनकी हत्या भी की जा रही है। निर्दोष अफगानी महिलाओं को ‘जिहाद अल-निकाह’ के लिए मजबूर किया जा रहा है, जिसमें महिलाओं और लड़कियों को जबरदस्ती आतंकवादियों के पास भेजा जाता है।

तालिबान द्वारा नागरिकों पर हमले में बच्चों सहित सैकड़ों निर्दोष लोगों की मौत हुई है। इनसाइडओवर की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले तीन महीनों में 9 लाख से अधिक लोगों के विस्थापित होने की सूचना है। अफगानिस्तान स्वतंत्र मानवाधिकार आयोग (AIHRC) ने बताया है कि 2021 के पहले छह महीनों में 2,957 नागरिकों के हताहत होने की सूचना है। इन असैन्य हताहतों में से 48.5 प्रतिशत के लिए तालिबान जिम्मेदार था।

ब्रिटेन और अमेरिका ने तालिबान पर दक्षिण अफगानिस्तान के स्पिन बोल्डक में नागरिकों की हत्या करने का आरोप लगाया है। इनसाइडओवर की रिपोर्ट के मुताबिक तालिबान ने 900 लोगों को उनके घरों से बाहर निकाला और गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। अमेरिका और ब्रिटेन के दूतावासों ने कहा, ‘तालिबान के नेतृत्व को उनके लड़ाकों के अपराधों के लिए जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए। तालिबान ने बदला लेने के लिए दर्जनों नागरिकों की हत्या की। ये हत्याएं युद्ध अपराध हो सकती हैं।’

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बीच तालिबान ने रविवार को तखर प्रांत की राजधानी तालुकान शहर पर कब्जा कर लिया है। यह तब हुआ जब आतंकी समूह ने पुलिस मुख्यालय, गवर्नर के परिसर और अफगान प्रांतीय राजधानी कुंदुज की जेल पर कब्जा कर लिया। इससे पहले तालिबान ने जावजान प्रांत की राजधानी शेबरघन और निमरोज प्रांत की राजधानी जरांज पर कब्जा कर लिया था।

Related Articles

Back to top button