ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

काकोरी ट्रेन एक्शन की 97वीं जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ बोले- अमृत महोत्सव मतलब आजादी का महोत्सव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी ट्रेन एक्शन की 97वीं जयंती पर शहीदों को नमन किया। लखनऊ के काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री ने अपने मंत्रिमंडल के सहयोगियों तथा विधायकों के साथ शहीदों को नमन करने के साथ उन सभी को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर शहीदों के स्वजन को भी सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन की 97वीं वर्षगांठ पर मैं देश की स्वाधीनता के लिए स्वयं को बलिदान करने वाले अमर हुतात्माओं को कोटि-कोटि नमन करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि चार फरवरी 2021 से आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उसी क्रम में आज काकोरी ट्रेन एक्शन की वर्षगांठ पर काकोरी शहीद स्मारक पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश भर में इस तरह का अमृत महोत्सव आयोजित किया जा रहा है जिससे कि नई पीढ़ी को शहीदों के बलिदान व उनके त्याग का महत्व पता चल सके। जिससे प्रेरणा लेकर वह देश को आगे बढ़ाने में योगदान कर सके।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि अमृत महोत्सव का मतलब आजादी का अमृत महोत्सव। यानि आजादी की ऊर्जा का अमृत, स्वाधीनता सेनानियों से प्रेरणा का अमृत, नए विचारों का अमृत, नए संकल्प का अमृत तथा आत्मनिर्भरता का अमृत। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को अमृत महोत्सव के यही पंच सूत्र दिए हैं। उन्होंने अमृत महोत्सव के महत्व को बताते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से नई पीढ़ी उन सभी घटनाओं व क्रांतिकारियों की गतिविधियों से अवगत होगी व प्रेरणा लेगी जो अंग्रेजों से लड़ते हुए घटी।

देश की स्वाधीनता से बढ़कर कुछ नहीं

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काकोरी एक्शन में 4600 रुपए की लूट का सच सामने लाने के लिए अंग्रेजों ने 10 लाख खर्च किये थे। इससे पता चल सकता है अंग्रेज कितने दमनकारी थे। काकोरी एक्शन की कहानी हमें सदैव इस बात का अहसास कराती है कि देश की स्वाधीनता से बढ़कर कुछ नहीं। हर भारतीय का यह दायित्व है कि हम देश की इस आजादी को हर हाल में सुरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को सभी क्रांतिकारियों के बलिदान व त्याग से प्रेरणा लेनी चाहये। आजादी के अमृत महोत्सव एवं चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव की शृंखला के तहत काकोरी रेल घटना की वर्षगांठ का भी आयोजन किया जा रहा है।

इससे पहले राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काकोरी घटना की वर्षगांठ पर लखनऊ के काकोरी शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि दी। यहां पर सोमवार को स्वतंत्रता सेनानियों पर आधारित चित्र प्रदर्शनी, म्यूरल प्रदर्शनी व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन है। ‘काकोरी ट्रेन एक्शन’ थीम पर वृत्तचित्र के प्रदर्शन, अभिलेख प्रदर्शनी व पुस्तिका के विमोचन सहित अन्य कार्यक्रम भी होंगे।

लखनऊ की मैंगो बेल्ट के रूप में विख्यात काकोरी क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप निर्मित के काकोरी के शहीद स्मारक इस आयोजन में शहीदों की वीर गाथा ओपन थियेटर में दिखाई गई और शहीदों की याद में प्रभात फेरी भी निकाली गई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, ब्रजेश पाठक, डॉ. महेंद्र सिंह, आशुतोष टंडन ‘गोपाल जी’ तथा विधायक जया देवी भी थे।

Related Articles

Back to top button