ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
खेल

सौरव गांगुली ने BCCI से पूछा- इन 2 खिलाड़ियों को क्यों नहीं मिली वनडे टीम में जगह?

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने वेस्टइंडीज दौरे के लिए चुनी गई वनडे टीम को लेकर बीसीसीआइ से सवाल किया है। सौरव गांगुली ने बुधवार को कहा है कि वे हैरान हैं कि टॉप ऑर्डर बैट्समैन शुभमन गिल और अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे को वेस्टइंडीज के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल क्यों नहीं किया गया है।

एक ट्वीट में सौरव गांगुली ने लिखा है, “इस टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तीनों फॉर्मेट में खेल सकते हैं, हैरान हूं कि शुभमन गिल और अंजिक्य रहाणे को वनडे टीम में नहीं चुना गया।” सौरव गांगुली ने मांग की है कि सलेक्टर्स ऐसे खिलाड़ियों को चुनें जो तीन फॉर्मेट खेलकर आत्मविश्वास और लय हासिल कर सकें।

 

एक दूसरे ट्वीट में सौरव गांगुली ने लिखा है, “समय आ गया है कि अब भारतीय सलेक्टर्स ऐसे खिलाड़ियों को टीम में चुने जो तीनों फॉर्मेट में खेलकर आत्मविश्वास और अपनी लय हासिल कर सकें। कुछ ही ऐसे खिलाड़ी हैं, जो तीनों फॉर्मेट में खेल रहे हैं। महान टीम के लिए निरंतरता वाले खिलाड़ियों की जरूरत होती है। ये सभी को खुश नहीं कर सकती, लेकिन देश के लिए अच्छे खिलाड़ी चुनने में निरंतरता बरतनी चाहिए।”

रविवार को मुंबई में बीसीसीआइ की चयनकर्ताओं की समिति ने कप्तान विराट कोहली के साथ मीटिंग करने के बाद वेस्टइंडीज दौरे पर खेली जाने वाली टी20, वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए अलग-अलग टीमों का ऐलान किया था। हालांकि, तीनों टीमों के कप्तान विराट कोहली ही हैं। इसके अलावा शुभमन गिल को टीम में नहीं चुने जाने से हर कोई हैरान है क्योंकि मौजूदा इंडिया ए के लिए वेस्टइंडीज में उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button