ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
मनोरंजन

इस वजह से खुद ही घर की सफाई करने लगी थीं Deepika Padukone

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण शादी के बाद पहली बार बड़े पर्दे पर दिखने को तैयार हैं। जल्द ही दीपिका पादुकोण की दो फिल्में रिलीज होने वाली है और ये फिल्म किरदार के आधार पर काफी अलग-अलग हैं। इन फिल्मों का नाम है छपाक और 83।

छपाक में दीपिका एसिड अटैक पीड़िता की भूमिका में नजर आएंगी, जबकि 83 में वो भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाती नजर आएंगी। दीपिका दोनों फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं और उन्हें दो अलग-अलग किरदार के लिए शूट करने में काफी मुश्किलों का सामना करनी पड़ रहा है।

दोनों किरदार काफी अलग और चैलेंजिंग हैं। अपने नए इंटरव्यू में दीपिका ने बताया कि उन्होंने इन दो बड़े किरदारों को जस्टिस करने के लिए किस तरह खुद को तैयार किया है। उन्होंने बताया कि किस तरह से उन्होंने दो महिलाओं के किरदार के लिए तैयारी कर रही हैं। दीपिका ने बताया कि एक कैरेक्टर से दूसरे कैरेक्टर के लिए स्विच करना आसान नहीं होता है। उनका मानना है कि एक आर्टिस्ट के साथ उनका कैरेक्टर लंबे समय तक साथ रहना चाहिए।

उन्होंने बताया कि जब उन्हें किरदार स्विच करना होता है तो वो घर की सफाई करती थीं। वो एसिड अटैक पीड़िता से कपिल देव की पत्नी रोमी देव के कैरेक्टर में ढलने के लिए घर की सफाई करती थीं। दीपिका ने कहा, ‘मुझे लगता है कि एक कैरेक्टर पूरी तरह से आपके अंदर से नहीं निकलना चाहिए। मैं घर में सफाई और घर की चीजों को मैनेज करने का काम किया करती थी। इससे मुझे लक्ष्मी से रोमी देव के कैरेक्टर में ढलने में मदद मिली। इससे मेरा तनाव कम होता है और मेरे दिमाग को शांति मिलती है।’

बता दें कि दीपिका की एक फिल्म छपाक एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्रांत मैसी लक्ष्मी के रियल लाइफ पति का किरदार निभा रहे हैं और यह फिल्म 2020 में 10 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। वहीं फिल्म 83 कपिल देव के जीवन पर बन रही है, जिसमें कपिल देव का किरदार रणवीर सिंह निभाएंगे। फिल्म अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button