ब्रेकिंग
Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा... Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे... Ranchi Suicide Case: एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने क्यों दी जान देने की कोशिश? बेटे की मौत के बाद म... UP RTE Admission 2026-27: यूपी के प्राइवेट स्कूलों में फ्री एडमिशन शुरू, आज ही करें ऑनलाइन आवेदन; जा... खूनी इश्क! पूर्व प्रेमी के साथ संबंध बना रही थी युवती, अचानक पहुंचे नए बॉयफ्रेंड ने शुरू किया खूनी ख...
टेक्नोलॉजी

अब मोबाइल और कार हो जाएगी चोरी, तो ढूंढने में Google करेगा आपकी मदद

नई दिल्ली। अक्सर कार और मोबाइल फोन के खोने की खबरें आती रहती है। कार और मोबाइल चोरी या गुम होने की घटनाओं को रोकने के लिए Google की तरफ से Find My Device नाम से एक नया फीचर लाया जा रहा है, जो आपके कार और मोबाइल को ढूढ़ने में मदद करेगा। हालांकि Google का नया फीचर iOS डिवाइस के लिए नहीं होगा। मतलब Google उन्हीं डिवाइस को खोजने में आपकी मदद करेगा, जिसमें Google एंड्राइड सिस्टम होगा। मतलब अगर आपके पास एक एंड्राइड ऑपरेटिंग सिस्टम बेस्ड स्मार्टफोन या फिर एंड्राइड ऑटो इंफोटेनमेंट सिस्टम वाली कार है, तो आप Google के नये फीचर के जरिए अपने मोबाइल और कार को ढूढ़ पाएंगे।

बिना इंटरनेट के ढ़ूढ़ पाएंगे चोरी हुआ मोबाइल 

9to5 Google की रिपोर्ट के मुताबिक Google एक अन्य फीचर पर काम कर रहा है, जिसमें Find my Device जैसी क्षमता होगी। इसकी मदद से आप डिवाइस की ओनरशिप को अन्य लोगों के साथ साझा कर पाएंगे। मतलब अगर आपका फोन खो या चोरी हो जाए, तो आप दूसरे के मोबाइल से अपने चोरी के फोन का पता लगा पाएंगे। इस नये फीचर की मदद आप अपने स्मार्टफोन को उस स्थिति में भी खोज पाएंगे, जिस वक्त आपके पास इंटरनेट मौजूद नहीं होगा

कोई भी नहीं चला पाएगा आपकी कार 

Google जल्द यूजर को नई सुविधा देने जा रहा है। जिसकी मदद से Google अकाउंट को अपने नये एंड्राइड ऑटो इंफोटेनमेंट सिस्टम में लॉग-इन किया जा सकेगा। ऐसे में अगर आपकी कार चोरी हो जाएगी, तो Google आपको कार को ट्रैक करने की सुविधा देगा। यह ना सिर्फ आपकी कार को चोरी से बचाएगा, बल्कि कोई दूसरा आपकी कार को बिना आपकी इजाजत के नहीं चला पाएगा। हालांकि Google की तरफ से इन नये फीचर को कब तक जारी किया जाएगा, फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है।

Related Articles

Back to top button