ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
विदेश

देश की सेना को फिर से करेंगे संगठित, तालिबान के खिलाफ हासिल करेंगे जीत- राष्ट्रपति अशरफ गनी

काबुल। राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश के नाम एक पहले से रिकार्ड किए गए मैसेज में वादा किया है कि देश में अब और खून खराबा नहीं होने देंगे। राष्ट्रपति ने जंग लड़ रहे सुरक्षाबलों का ‘शुक्रिया’ अदा किया। गनी ने कहा, ‘मौजूदा हालात में देश के राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा बलों को दोबारा संगठित करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस उद्देश्य के लिए आवश्यक उपाय किए जा रहे हैं।’

खतरे में है अफगानिस्तान – गनी

अफगानिस्तान में जारी तालिबानी हिंसा और हमलों के बीच राष्ट्रपति अशरफ गनी ने देश की सुरक्षा बलों को प्राथमिकता देने की बात कही। देश के नागरिकों को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति गनी ने कहा कि देश अभी खतरे में है और मौजूदा हालात पर वे स्थानीय नेताओं व अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से बात कर रहे हैं। राष्ट्रपति गनी ने कहा, ‘वर्तमान हालात में अफगान के सिक्योरिटी व डिफेंस फोर्स (ANDSF) को फिर से संगठित करना हमारी पहली प्राथमिकता है।’  इससे पहले देश के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह ने भी कहा था कि सरकार, अफगान राष्ट्रीय रक्षा और सुरक्षा बलों को पूरी तरह से समर्थन देकर तालिबान के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी।

बीते 20 सालों के फायदों को नहीं होने देंगे बेकार

राष्ट्रपति गनी ने कहा, ‘मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि आपका राष्ट्रपति होने के नाते मेरा फोकस अस्थिरता, हिंसा और विस्थापन को रोकने पर है। मैं लोगों की हत्याओं के लिए अफगान के नागरिकों पर थोपे गए युद्ध की इजाजत नहीं दूंगा। बीते 20 सालों में देश को हुए फायदे को व्यर्थ नहीं होने दूंगा।’ इस बीच तालिबान के आतंकियों ने ताखर प्रांत में अफगान सरकार के अंतिम गढ़ वारसाज जिले पर कब्जा कर लिया है और देश के उत्तरी क्षेत्र में अपनी स्थिति और मजबूत कर ली है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। इससे पहले तालिबान ने दावा किया था कि उसने पिछले एक सप्ताह में एक दर्जन से अधिक प्रांतीय राजधानी पर कब्जा करने के बाद अफगानिस्तान में दो और राजधानियों पर कब्जा कर लिया है।

Related Articles

Back to top button