ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
खेल

कोहली इन दिनों क्यों कर रहे हैं इतनी खराब बल्लेबाजी, गावस्कर ने बताई उनकी तकनीकी कमी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा है कि विराट कोहली फिलहाल अच्छा नहीं खेल रहे हैं और इस समय उनके खेल में एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी आ गई है। 20 रन पर आउट होकर कोहली ने लार्ड्स टेस्ट की दूसरी पारी में बल्ले से निराश किया था। कोहली ने बाहर फेंकी गई एक गेंद का पीछा किया और उन्होंने सैम कुरेन को अपना विकेट गिफ्ट कर दिया। उन्होंने कहा, विराट के लिए वो तरीका काफी कारगर रहा है और उन्होंने उसके जरिए टेस्ट क्रिकेट में 8000 टेस्ट रन बनाए हैं, लेकिन अब वो अपनी पारी में हड़बड़ी में आफ-स्टंप के बाहर गेंद को खेल रहे हैं।

गावस्कर ने आगे कहा कि, इस बार उनका बल्ला कहीं और है तो वहीं उनका पैर कहीं और है। इसका ये मतलब है कि, वो वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर रहे हैं। गावस्कर ने सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर ये बातें कही। उन्होंने कहा कि, टेस्ट मैच में हर बल्लेबाज रन बनाने के लिए मैदान पर उतरता है और विराट की बल्लेबाजी का तरीका यहां पर थोड़ा अलग हो गया है। विराट जिस तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं उससे उनकी परेशानी बढ़ रही है और मुझे लगता है कि, हर बल्लेबाज को इस परिस्थिति में अकेला छोड़ देना चाहिए जिससे कि वो सही तरीका खोज सकें क्योंकि ये टेस्ट मैच है।

गावस्कर ने कहा कि, वनडे और टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरी तरह से स्थिति अलग होती है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उन्हें खुद को देखने और पुराने जमाने के वी में खेलने की कोशिश करने की जरूरत है। आपको बता दें कि विराट कोहली ने इंग्लैंड में दो टेस्ट मैचों की तीन पारियों में 0, 42 और 20 रन की पारी खेली है। इसके अलावा वो साल 2019 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक लगाने में भी सफल नहीं रहे हैं।

Related Articles

Back to top button