ब्रेकिंग
Supreme Court News: चुनाव आयोग के कामकाज और EVM तकनीक की जांच की मांग, सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई न... Delhi Air Pollution News: प्रदूषण के स्रोतों का लगेगा सटीक पता, दिल्ली में लॉन्च हुई Real-Time Sourc... Jammu and Kashmir Politics: एलजी मनोज सिन्हा से मिले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, जल्द शपथ लेंगे नए मं... Samba News: जम्मू-कश्मीर के सांबा में मिला संदिग्ध कबूतर, पैर में कोड रिंग, उर्दू नोट और पाकिस्तानी ... Churu Road Accident: तारानगर रोड पर दर्दनाक सड़क हादसा, कार और ट्रेलर की भिड़ंत में एक ही परिवार के ... Ravi Shankar Prasad PC: रामलीला मैदान में प्रस्तावित रैली की तारीख को लेकर विवाद, बीजेपी ने राहुल गा... Noida News: सेक्टर-125 के कैफे में लगी भीषण आग, गैस रिसाव के चलते चार दुकानें चपेट में आईं Budaun Crime News: शराब के नशे में खूनी संघर्ष, पिता ने कुल्हाड़ी से गला काटकर की बेटे की बेरहमी से ... Gwalior News: नीट की तैयारी कर रही नाबालिग से लिफ्ट के बहाने रेप, वीडियो बनाकर 10 महीने तक किया ब्लै... Rajasthan Cyber Crime: ऑनलाइन गोल्ड ट्रेडिंग के नाम पर 12 करोड़ की ठगी का खुलासा, मुख्य आरोपी विशाखा...
देश

कोरोना महामारी से घिरे केरल को स्वास्थ्य मंत्री ने दिया विशेष पैकेज, राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं- जेपी नड्डा

तिरुअनंतपुरम। केरल में कोविड हालातों पर चिंता जताते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा महामारी के कारण हालात पर कुछ न किए जाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने राज्य के लिए विशेष पैकेज का ऐलान किया है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए कोझीकोड में पार्टी के नवनिर्मित जिला कमिटी कार्यालय का उद्घाटन किया।

भाजपा प्रमुख ने कहा, ‘इस कोविड महामारी में राज्य सरकार को जो भूमिका निभानी चाहिए केरल में वो नहीं किया गया। केरल की जनसंख्या 3.58 करोड़ है और यहां 38 लाख कोविड मामले सामने आ चुके हैं जबकि उत्तर प्रदेश में 22.9 करोड़ जनसंख्या पर 17 लाख कोविड मामले सामने आए हैं।’ उन्होंने कहा, ‘केंद्र सरकार केरल की सहायता करना चाहती है। केंद्र सरकार चाहती है कि केरल मुख्यधारा में आगे आए। परन्तु राज्य में वर्तमान सरकार विकास के रास्ते में बाधा बन रही है। कानून नाम की चीज नहीं है। महिलाओं और बच्चों को निशाना बनाया जाता है। पुलिस मूकदर्शक बन गई है।’ भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नेशनल हाईवे का विस्तार चाहते हैं लेकिन केरल सरकार जमीन देने की इच्छुक नहीं है।

इस मौके पर नड्डा ने  कहा, ‘केरल सरकार ने कोविड-19 महामारी की समस्या के समाधान के लिए कुछ नहीं किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया (Mansukh Mandavia) ने सोमवार को केरल के लिए विशेष पैकेज दिया।’ बता दें कि सोमवार को केरल में मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन, राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज और राज्य के अधिकारियों के साथ राज्य में कोरोना की स्थिति की समीक्षा बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया शामिल हुए। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘ भारत सरकार केरल सरकार को कोरोना से लड़ने के लिए सभी प्रकार की सहायता प्रदान करेगा। कोविड रिस्पॉन्स पैकेज के तहत केरल को 267 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता भी दी गई है। सभी राज्यों में हम वैक्सीनेशन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं और आने वाले दिनों में केरल को विशेष वैक्सीन दी जाएगी।’

Related Articles

Back to top button