ब्रेकिंग
NDA संसदीय दल की 'मंगल मिलन' बैठक: पीएम मोदी की मौजूदगी में रोजगार पर प्रेजेंटेशन, 10 सालों में 17.1... रांची में JPSC-JSSC धांधली पर छात्रों का हुंकार: पूर्व चेयरमैन से घंटों पूछताछ, सीबीआई जांच की मांग ... गड्ढे के कारण TDRF जवान की मौत पर राजनीति गरम, विजय वडेट्टीवार का तंज— 'परिजनों से पुलिस का रवैया अस... भरतपुर: भगवान बांके बिहारी जी का दान किया हीरा बदलने का आरोप! रिकॉर्ड और बिल में भी मिली बड़ी गड़बड़... संसद सत्र का 12वां दिन हंगामे की चढ़ा भेंट, राम मंदिर चढ़ावे पर संग्राम और उपचुनाव नतीजों पर सियासी ... श्री सांवलिया सेठ मंदिर में चढ़ावे का नया कीर्तिमान: 5 वर्षों में मिले 962 करोड़ रुपये, जानें क्यों ... संभल में बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा निकालने की घोषणा पर विवाद, SDM कोर्ट ने दंपती को 20-20 हजार के म... बाबा महाकाल की भस्म आरती कैसे होती है तैयार? जानें कपिला गाय के कंडे, अखंड धूनी और पौराणिक कथाओं का ... कांवड़ यात्रा के दौरान यूपी-उत्तराखंड में हंगामा: मेरठ में पुलिस से मारपीट, लखनऊ में स्कूल वैन पर पथ... महाराष्ट्र राजनीति में भूचाल! सुनेत्रा पवार पर टिप्पणी को लेकर भड़कीं मनीषा तुपे, बोलीं— "इंदिरा गां...
खेल

केएल राहुल ने बतौर भारतीय बल्लेबाज 41 साल बाद लार्ड्स में जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब

नई दिल्ली। लार्ड्स टेस्ट मैच में भारतीय ओपनर बल्लेबाज केएल राहुल को उनकी शानदार शतकीय पारी के लिए प्लेयर आफ द मैच का खिताब दिया गया। भारत को इस टेस्ट मैच में जो 151 रन से जीत मिली उसका आधार केएल राहुल ने पहली पारी में 123 रन बनाकर तैयार किया था। राहुल ने पहली पारी में जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए ये पारी खेली थी और टीम इंडिया 364 के स्कोर तक पहुंची थी। हालांकि दूसरी पारी में वो सिर्फ पांच रन ही बना पाए थे। उनकी ये पारी खास रही और वो भारत की तरफ से लार्ड्स में टेस्ट क्रिकेट में प्लेयर आफ द मैच का खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बने।

41 साल के बाद केएल राहुल ने बतौर भारतीय बल्लेबाज लार्डस पर जीता खिताब

लार्ड्स पर टेस्ट क्रिकेट में केएल राहुल से पहले साल 1979 में दिलीप वेंगसरकर ने मैन आफ द मैच का खिताब जीता था। वो लार्ड्स में टेस्ट में भारतीय बल्लेबाज के तौर पर ये खिताब जीतने वाले पहले खिलाड़ी थे। इसके 41 साल के बाद एक बल्लेबाज के तौर पर लार्ड्स में अब केएल राहुल ने ये कमाल किया। हालांकि इस बीच में साल 1980 में कपिल देव ने इस मैदान पर ये कमाल किया था और इसके बाद फिर से साल 1986 में कपिल देव ने दूसरी बार प्लेयर आफ द मैच का खिताब जीता था।

1986 के बाद लार्ड्स में 2014 में इशांत शर्मा ने अपनी बेहरतीन गेंदबाजी के दम पर प्लेयर आफ द मैच का खिताब जीता था। कपिल देव ऑलराउंडर थे तो वहीं इशांत शर्मा गेंदबाज थे। लार्ड्स में बतौर भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल ये कमाल करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने।

लार्ड्स में टेस्ट में भारत के लिए प्लेयर आफ द मैच का खिताब जीतने वाले खिलाड़ी-

दिलीप वेंगसरकर- (1979)

कपिल देव- (1980)

कपिल देव- (1986)

इशांत शर्मा- (2014)

केएल राहुल- (2021)

Related Articles

Back to top button