ब्रेकिंग
वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनड... कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा... वेस्ट दिल्ली पुलिस की साइबर सेल का बड़ा मेगा ऑपरेशन: जामताड़ा से संचालित हो रहे अंतरराज्यीय साइबर ठग... संभल में शाही जामा मस्जिद और हरिहर मंदिर विवाद के बीच उठा धरणी वराह कूप का मुद्दा, अतिक्रमण मुक्त कर... मुंबई के कुर्ला में पब्लिक गार्डन में कपल पर हमला मामला: जुवेनाइल कोर्ट ने छह नाबालिग आरोपियों को 4 ... मेरठ के चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड में फांसी की सजायाफ्ता मुस्कान को सता रही बड़ी बेटी की याद, जेल प... चेन्नई में अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन शुरू, नवविवाहित जोड़े को आशीर्व... वृंदावन पहुंचकर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने फिर दोहराया पुराना बयान, बोले- हमारे ठा... लखनऊ के कौशल दीक्षांत समारोह में पीएम मोदी का बड़ा संबोधन: एक साल और सोना न खरीदने की अपील, बोले- IT...
देश

ट्रेन से दो मोबाइल व नकद रखा पर्स पार

बिलासपुर। तिरुनेलवेली- बिलासपुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन से दो मोबाइल व नकद रखा लेडिस पर्स चोरी हो गया। रिपोर्ट पर बिलासपुर जीआरपी ने शून्य में अपराध दर्ज कर लिया है। जल्द ही केस डायरी वल्लाशाह जीआरपी थाने को भेजा जाएगा। जीआरपी के अनुसार घटना सोमवार रात की है। इस ट्रेन में शहर के मधुबन निवासी जीवराखन नामदेव (47) पत्नी के साथ सफर कर रहे थे। उनका रिजर्वेशन एस-2 कोच के बर्थ क्रमांक 73 व 76 में था।

वल्लारशाह से चंद्रपुर के बीच किसी ने यात्री की पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। पर्स बर्थ पर नहीं होने पर वह परेशान हो गए और कोच में ढूंढने लगे। आजू- बाजू की सीट में यात्रा कर रहे यात्रियों से भी उन्होंने जानकारी ली। पर किसी ने पर्स चोरी करते नहीं देखा। इस पर उन्होंने बिलासपुर पहुंचकर जीआरपी थाने में अपराध दर्ज कराने का निर्णय लिया। यात्री मंगलवार की शाम 5:20 बजे थाने पहुंचे और घटना की विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चोरी गए नीले रंग के पर्स के अंदर 20 हजार रुपये कीमत के दो मोबाइल व तीन हजार 500 रुपये नकद के अलावा कुछ उपयोगी सामान थे। रेलवे में यह सुविधा है कि यात्री चोरी या अन्य घटनाओं पर किसी भी स्टेशन में अपराध दर्ज करा सकते हैं। लिहाजा बिलासपुर जीआरपी ने शून्य में मामला दर्ज किया। चूंकि घटना वल्लारशाह की है। इसलिए आगे की जांच व कार्रवाई के लिए वल्लारशाह जीआरपी थाने को केस डायरी भेजी जाएगी। बुधवार को डायरी रायपुर मुख्यालय भेजेंगे। वहां से डायरी वल्लारशाह भेज दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button