ब्रेकिंग
International Yoga Day 2026 Kolkata: हुगली नदी में 500+ बोट्स पर एक साथ योग; पीएम मोदी करेंगे कोलकात... Abhishek Banerjee vs NCPI: टीएमसी सांसदों के विलय को अभिषेक बनर्जी ने दी लोकसभा स्पीकर के सामने चुनौ... Shiv Sena Foundation Day: शिवसेना की 60वीं वर्षगांठ; दो गुटों में बंटी पार्टी, उद्धव और शिंदे का अलग... Chronic Kidney Disease and Diabetes: डायबिटीज और हाई बीपी कैसे बढ़ाते हैं किडनी फेलियर का खतरा? जानें... Rahul Gandhi Politics Analysis: राहुल गांधी का मिशन 2029; मोदी के करिश्मे और गठबंधन की राजनीति के बी... Uttarakhand Corruption News: भ्रष्टाचार के खिलाफ CM धामी की बड़ी कार्रवाई; हरिद्वार के पूर्व अधिकारिय... Deoria Medical Negligence: मेडिकल कॉलेज की बड़ी लापरवाही; टूटे दाहिने हाथ की जगह बाएं हाथ में चढ़ाया प... Varanasi Elevated Corridor: वाराणसी में 25 हजार करोड़ से बनेगा वरुणा और गंगा एलिवेटेड रोड; जाम से मि... Andhra Pradesh Crime News: पारिवारिक विवाद में पिता का खौफनाक कदम; तीन बेटियों की हत्या के बाद खुद द... Telangana Hospital Negligence: महिला की अस्थियों में मिली कैंची; सरकारी अस्पताल की लापरवाही से मां-ब...
देश

कश्मीर मेंं सरपंच व उसका साथी हथियारों के साथ गिरफ्तार, पुलिस कर रही पूछताछ

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के खुदवानी इलाके में पुलिस व सेना के संयुक्त दल ने दो लोगों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपितों में एक बदरपोरा कोयमू का सरपंच है। दोनों से पूछताछ जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम पुलिस और सेना की एक आरआर के एक गश्ती दल ने बुधवार शाम पौने छह बजे के करीब बदरपोरा इलाके में पंजाब नंबर मोटर साइकिल पीबीएच-1118 पर सवार दो युवकों को रोका। सुरक्षाबलों द्वारा अचानक से रोके जाने के बाद दोनों घबरा गए। सुरक्षाबलों को उन पर शक हुआ और जब उनकी तलाशी ली गई तो उनके पास से एक पिस्तौल, उसकी दो मैगजीन और 12 राउंद बरामद हुए।

पुलिस ने उसी समय हथियारों को कब्जे में लेते हुए सरपंच व उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित सरपंच का नाम आकिब शफी बदर पुत्र मोहम्मद शफी निवासी बदरपोर कोयमू जबकि उसके साथी की पहचान मोहम्मद अमीन हाजम पुत्र गुल मोहम्मद निवासी हंगलगुंड कोकरनाग के तौर पर हुई है। सरपंच आकिब भाजपा से जुड़ा हुआ बताया जाता है। इस संदर्भ में जब भाजपा प्रवक्ता अल्ताफ ठाकुर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो वह उपलब्ध नहीं हो पाए।

Related Articles

Back to top button