ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
मनोरंजन

जब पाकिस्तानी समझ अर्शी खान को लोगों ने किया ट्रोल, अब एक्ट्रेस बोलीं- ‘मैं पाकिस्तान से नहीं हूं, बल्कि…’

नई दिल्ली। रियलिटी शो बिग बॉस की पूर्व कंटेस्टेंट अर्शी खान ने अपनी नागरिकता को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि लोग गलतफहमी का शिकार होकर उन्हें पाकिस्तान और अफगानिस्तान का नागरिक बता रहे हैं, जिसके चलते अर्शी खान को आलोचना और ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं अभिनेत्री का दावा है कि गलत नागरिकता को लेकर फैल रही अफवाह के कारण उनके काम भी इसका असर पड़ा है।

अर्शी खान ने हाल ही में अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने अफगानिस्तान में फैले तालिबानियों के कब्जे और अपनी नागरिकता को लेकर चिंता जाहिर की है। अर्शी खान ने कहा, ‘मेरे लिए एक मुश्किल वक्त है जब लोग मेरी नागरिकता पर सवाल करते हुए मुझे अनावश्यक रूप से निशाना बनाते हैं और ट्रोल करते हैं। वह मुझे भारत में रहने वाले पाकिस्तान के नागरिक के रूप में गलत समझते हैं। और इस वजह से कई बार मुझे अपने काम के मोर्चे पर भी नुकसान उठाना पड़ता है।

अर्शी खान ने आगे कहा, ‘यह मेरी जिंदगी का काफी दुखद अनुभव हैं। मैं हमेशा के लिए यह स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि मैं हर तरह से भारतीय हूं। मेरे पास भारत सरकार की ओर से मान्यता प्राप्त सभी पहचान पत्र हैं। मैं पाकिस्तान से नहीं हूं, बल्कि भारत से ही हूं। मैं एक अफगानी पठान हूं और मेरा परिवार युसूफ जहीर पठान जातीय समूह से है। मेरे दादा अफगानिस्तान से भारत चले आए थे और भोपाल में जेलर थे। मेरी जड़ें अफगानिस्तान में हैं लेकिन मैं एक भारतीय नागरिक हूं।’

गौरतलब है कि अर्शी खान ने अपनी स्कूली शिक्षा और ग्रेजुएशन की पढ़ाई भोपाल में की, इसके बाद वह अभिनय की दुनिया में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई चली गईं। वह बिग बॉस 11 में कंटेस्टेंट थीं, और पिछले साल सीजन 14 के लिए शो में फिर से एंट्री की थी। शो में वह अपने खेल और रणनीति से काफी सुर्खियों में थीं। अर्शी खान कई अन्य रियलिटी शो और संगीत वीडियो में नजर आ चुकी हैं।

Related Articles

Back to top button