ब्रेकिंग
हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्... भारत में प्रीमियम शराब की बंपर बिक्री: रेडिको खेतान का मुनाफा 76% बढ़ा, जानें यूनाइटेड स्पिरिट्स और ... लैपटॉप की बैटरी हेल्थ कैसे चेक करें? बिना ऐप डाउनलोड किए ऐसे निकालें विंडोज की सीक्रेट रिपोर्ट सावन का दूसरा सोमवार 10 अगस्त को: जानें पूजा की सही विधि, जलाभिषेक का नियम और जरूरी शिव मंत्र झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ
देश

खुशखबरी: नोएडा में कमर्शियल प्लॉटों का सर्किल रेट 21 फीसदी घटा

नोएडा: मंदी की मार से जूझ रहे रियल एस्टेट का असर सबसे ज्यादा नोएडा व ग्रेटर नोएडा के राजस्व पर पड़ रहा है। सर्किल रेट ज्यादा होने के चलते खरीद-फरोख्त एक तरह से बिल्कुल बंद है। ऐसे में शहर में नए उद्योग व वाणिज्य गतिविधियों पर भी इसका सीधा असर पड़ रहा है।

जिसको देखते हुए अब गौतमबुद्धनगर जिले को चार जोन नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी और जेवर में बांट कर सॢकल रेट घटाने का प्रस्ताव है। एक अगस्त से नए सर्किल रेट लागू होंगे। जिसमें जिले की संपत्तियों में वित्तीय वर्ष 2019-20 के दौरान सर्किल दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा व जेवर क्षेत्र में आवासीय भूखंड  व मकानों की सर्किल दरों में परिवर्तन नहीं किया गया है। वहीं, नोएडा में वाणिज्यिक एकल भूखंड के सर्किल दरों में 21.5 फीसद की कमी की गई है। फ्लोर वाइज वाणिज्यिक संपत्तियों में 21 फीसद की कमी की गई है। वहीं, फ्री होल्ड वाणिज्यिक भूखंड (एकल संपत्ति) एकल से भूखंड (तल-वार) संपत्तियों में औसतन 21 प्रतिशत की दर कमी की गई है।

वहीं जिन शापिंग मॉल में सेंट्रल एयरकंडीशन व एक्सीलेटर लगे है वहां लगने वाले 25 फीसद सरचार्ज को समाप्त कर दिया गया है। नोएडा के आईटी व आईटीएस सेक्टर में किसी तरह के सर्किल रेट में बढ़ोतरी नहीं की गई है। नोएडा ग्रेटरनोएडा दादारी में ग्रुप हाउसिंग में लगने वाले 6 फीसद सरचार्ज को समाप्त किया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि यह प्रोविजनल सूची है। जिला निवासियों से सुझाव मिलने के एक सप्ताह बाद फाइनल सूची जारी की जाएगी।

मालूम हो कि निबंधन विभाग जारी सर्किल दरों पर जिला प्रशासन ने आपत्तियां मांगी थी। इन पर विचार करने के बाद निबंधन विभाग, एआरपी स्टांप व निबंधन विभाग से जुड़े अधिवक्ताओं से भी बैठक कर सुझाव लिए थे। इसके बाद अंतिम सर्किल दरों की सूची घोषित की गई। मालूम हो कि इस वर्ष शासन ने निबंधन विभाग को 2580 करोड़ रुपए के राजस्व का लक्ष्य दिया है। पूर्व वर्ष में यह लक्ष्य 2535 करोड़ रुपए निर्धारित था। नोएडा व ग्रेटर नोएडा में वाणिज्यिक व संस्थागत जमीनों की सर्किल दर अधिक होने के कारण निबंधन विभाग  के राजस्व में बढ़ोतरी नहीं हो सकी थी। ऐसे में ऐसे में नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दादरी व जेवर में सर्किल दरों में बढ़ोतरी नहीं की गई है।

जिलाधिकारी बीएन सिंह ने बताया कि गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन के इस कदम से नोएडा और ग्रेटर नोएडा में घरों की कीमतों में भी कमी आने की उम्मीद है। सर्किल रेट कम करने से वाणिज्यिक और आवासीय भूखंडों की कीमत में और कमी आएगी। प्रशासन के इस नए फैसले से नए घर खरीदारों को भी फायदा होगा। प्राधिकरण पिछले चार वर्षों में एक भी कमर्शियल प्लॉट नहीं बेच पाए हैं। बड़े-बड़े मॉल बिना बिके रह गए हैं और लोग केवल कुछ छोटी दुकानों को खरीद रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button