ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
देश

BJP सांसद मेनका गांधी बोलीं- तालिबान पूरी दुनिया के लिए खतरा

सुलतानपुर: पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सुलतानपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद मेनका गांधी ने बृहस्‍पतिवार को कहा कि ”तालिबान तो पूरे दुनिया के लिए खतरा है।” मेनका गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘तालिबान तो पूरे दुनिया के लिए खतरा है। पहले भी वह लड़ाई करके कोई अच्छा नतीजा नहीं दे सके। हमें नहीं लगता कि वह सुधर गए होंगे, तालिबान बहुत ही खतरनाक है।”

मेनका गांधी ने तालिबानियों द्वारा महिलाओं को निशाना बनाए जाने के सवाल पर कहा, ‘‘वे (तालिबान) महिला को महिला नहीं समझते, वे समझाते हैं कि महिलाओं का काम केवल बच्चा पैदा करना है ताकि वे भी लड़ाई में लग जाएं। वे महिलाओं की इज्जत नहीं करते हैं। मादक पदार्थ के मामले में उनका बहुत बड़ा हाथ है।” उन्‍होंने कहा, ‘‘ये (तालिबान) पूरे देश के लिए बहुत खतरनाक हैं। हमें दुःख इस बात का है कि अफगानिस्तान इतनी सुंदर जगह है, जो सदियों से आत्मनिर्भर रहा है, जिसका फिर से लड़ाई में पड़ना दुखद है।”

अपने संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में तीन दिवसीय दौरे पर आयी मेनका गांधी ने बृहस्पतिवार को पहले दिन स्थानीय लोगों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Back to top button