ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

महिलाओं के नाम मकान तो जीरो प्रतिशत पर हो रजिस्ट्री : मनोज तिवारी

नई दिल्ली: प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि अनधिकृत कॉलोनियों के मसले पर केजरीवाल सरकार ने पिछले साढ़े 4 वर्षों में एक भी कार्य नहीं किया। बल्कि हाल ही में केंद्रीय मंत्रालय को इन कॉलोनियों के सीमांकन सर्वे के काम को पूरा करने के लिए दो वर्ष का समय और मांगा था, लेकिन अब केंद्र सरकार के काम पर वह श्रेय लेना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि बेहतर हो कि इन कॉलोनियों में महिलाओं के नाम पर मकानों की रजिस्ट्री में जीरो प्रतिशत टैक्स दिल्ली सरकार ले। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक हैं और देशद्रोहियों को बचाने का काम कर रहे हैं।

प्रेस वार्ता में उन्होंने मांग करते हुए कहा कि इन कॉलोनियों में जल्द ही रजिस्ट्री भी आरम्भ होगी, ऐसे में यहां रजिस्ट्री में महिलाओं को जीरो प्रतिशत चार्ज लेकर उन्हें मालिकाना हक देने पर दिल्ली सरकार कार्य करे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही इन कॉलोनियों के सीमांकन-सर्वे का कार्य पूरा कर लोगों को मालिकाना हक देने की प्रक्रिया आरंभ करेगी। मंत्री पुरी का स्वागत भी इस कार्य के लिए प्रदेश भाजपा करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button