ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
देश

सामान्य सभा में प्रभावी भूमिका के लिए आज भाजपाई बनाएंगे रणनीति

बिलासपुर। तकरीबन एक साल बाद मंगलवार को नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक होगी। इसके लिए सभापति के निर्देश पर निगम ने एजेंडा जारी कर दिया है। सत्ताधारी दल के साथ ही प्रमुख विपक्षी भाजपा में स्थानीय स्तर पर सियासी हलचल देखी जा रही है। जिला भाजपाध्यक्ष रामदेव कुमावत व नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी की अगुवाई में सोमवार को दोपहर बाद जिला भाजपा कार्यालय में बैठक होगी। इप्रमुख मुद्दों को सदन में प्रभावी तरीके से उठाने के लिए रणनीति भी बनाएंगे।

सामान्य सभा की बैठक के लिए 93 प्रस्तावों को शामिल किया गया है। सात प्रस्ताव राजनीतिक है। ये सभी सत्ताधारी दल कांगे्रस के हितों को साधने वाला है। इन्हीं प्रस्तावों को एकमत से पारित कराने और महापौर द्वारा रखे जाने वाले इन्हीं प्रस्तावों का एक स्वर से समर्थन करने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद नायक ने पार्षदों को व्हिप जारी किया है। कांग्रेसी रणनीतिकारों को आशंका है कि राजनीतिक प्रस्तावों का भाजपाई पार्षद विरोध करेंगे व अनुमोदन के लिए अड़ंगा लगा सकते हैं।

चर्चा तो इस बात की भी हो रही है कि कांगे्रेसी पार्षद आपस में बंटे हुए हैं। गुटीय विवाद के चलते सदन में कहीं फजीहत ना हो जाए इसे ध्यान में रखते हुए व्हिप जारी करना बताया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा नामित एल्डरमैन भी विरोधी रवैया अपनाए हुए हैं। सामान्य सभा के ठीक पहले प्रश्नोत्तरी के लिए लाटरी निकालते वक्त महापौर रामशरण यादव और एल्डरमैन व कुछ पार्षदों के साथ विवाद की स्थिति भी बनी थी। महापौर की तीखी टिप्पणी से आहत पार्षदों ने इस बात की शिकायत संगठन से भी की है।

भाजपाई पार्षदों की रणनीति पर लगी नजर

जिला भाजपा कार्यालय मs होने वाली बैठक पर कांगे्रसी रणनीतिकारों की नजरें लगी हुई है। विपक्षी दल के पास सदन में विरोध दर्ज कराने के लिए मुद्दे ही मुद्दे हैं। इन्हीं सब मुद्दों पर चर्चा करने और सदन में किस मुद्दे पर कौन पार्षद प्रभावी ढंग से अपनी बात रखेंगे जिम्मेदारी तय की जाएगी।

Related Articles

Back to top button