ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

जीवन परमात्मा का दिया हुआ गीत है, उसे प्रेम से गुनगुनाएं- रावतपुरा सरकार

रायपुर: जीवन में गतिशीलता और सही दिशा का होना जरूरी है। जीवन बहती गंगा की भांति होना चाहिए। यह संदेश रावतपुरा महाराज ने दिया। उनके भक्तों ने आनलाइन प्रवचन का आनंद लिया। रावतपुरा महाराज ने कहा कि जीवन परमात्मा का दिया हुआ गीत है, उसे प्रेम से गुनगुनाएं। यदि बुरी आदतों में फंसा व्यक्ति जग जाए और कामना करने लगे कि मुझे बैकुंठ जाना है तो उसके लिए बैकुंठ का मार्ग वहीं से शुरू होता है।

मोक्ष के लिए अर्थ से धन कमाना है, धर्म से अर्थ नहीं कमाना। केवल कामनाओं की पूर्ति के लिए अर्थ मत कमाओ। धन जीवन चलाने के लिए जरूरी है। मगर, धन ही सबकुछ है, यह सोचना मूर्खता है। इंसान के अलावा कोई भी जीव धन नहीं कमाता, फिर भी जीवित रहता है। प्रकृति ने हमें बहुत कुछ दिया है। सबसे बड़ी बात है कि प्रज्ञा दी है, हम जो चाहें वो बन सकते हैं।

इसलिए यदि ईश्वर ने धन दिया है, तो उसका सदुपयो करें। हम दान कर सकें, परोपकार सेवा में लगा सकें, इसलिए भी अर्थ कमाना है। यज्ञ, दान, सेवा और तप, ये चार मनुष्य को पवित्र करने वाले साधन हैं। इनसे ही व्यक्ति के लिए मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है।

सुरेश्वर महादेवपीठ में सहस्त्रधारा आज

कचना रोड स्थित सुरेश्वर महादेवपीठ में 23 अगस्त को शिवलिंग पर सहस्त्रधारा और रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन किया गया है। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राकेश के नेतृत्व में सुबह 11 बजे से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद प्रसादी का आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button