Breaking
लगातार आ रही हैं बाधाएं और परेशानियां करें कालाष्टमी का व्रत सुलझेगी तमाम समस्याएं ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार पाम बेलाजियो में युवती की आठवीं मंजिल से गिरकर हुई थी मौत क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच मालवाहक वाहन ने बाइक काे टक्कर मारी महिला की मौत दो घायल आषाढ़ मास में रखें योगिनी एकादशी का व्रत पूजा के दौरान क्या करें क्या ना करें कांग्रेस का चुनावी लक्ष्य तय संभागीय सम्मेलन में निकला 75 पार का नारा अतिक्रमण से नाले संकरे सफाई भी नहीं हुई वर्षा में फिर होगा जलभराव इस रत्न को धारण करने से होता है बड़ा धन लाभ जानें धारण करने की विधि WTC Final के लिए ऑस्ट्रेलिया ने चली बड़ी चाल इस घातक गेंदबाज की टीम में जगह हुई पक्की WTC Final Day 2: दूसरे दिन लंच टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर बनाये 422 रन

कन्नड़ अभिनेत्री भार्गवी नारायण का 83 साल की उम्र में निधन

फिल्म, थिएटर और छोटे पर्दे की कलाकार भार्गवी नारायण का सोमवार रात निधन हो गया। वह 83 साल की थीं और उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं। इस दुखद समाचार के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। अभिनेत्री की पोती ने उनके निधन की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है। भार्गवी नारायण अपने पीछे चार बच्चे छोड़ गई हैं। उनकी शादी बेलावडी नंजुन्दैया नारायण से हुई थी, जिन्हें मेकअप नानी के नाम से भी जाना जाता है, वह एक अभिनेता और मेकअप आर्टिस्ट भी थे। अभिनेत्री के बेटे प्रकाश ने बताया कि उनका पार्थिव शरीर उनकी इच्छा के अनुसार सेंट जॉन्स अस्पताल को दान कर दिया जाएगा। उनकी आंखें नेत्रधाम संस्थान को दान की जाएगी।

भार्गवी ने कई फिल्मों में अभिनय किया था, इनमें एराडु कानासु, हंथकाना सांचू, पल्लवी अनुपल्लवी, वंशवृक्ष, प्रोफेसर हुचुरया और बा नल्ले मधुचंद्रके समेत कई फिल्में शामिल हैं। उन्होंने लोकप्रिय टेली सीरियल ‘मुक्ता’ में भी अभिनय किया था। भार्गवी नारायण ने 600 से ज्यादा नाटकों में अभिनय किया। और रेडियो नाटक कलाकार के रूप में भी सक्रिय थीं। भार्गवी नारायण की आत्मकथा नानू, भार्गवी 2012 में आई थी। जिसे कर्नाटक साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

लगातार आ रही हैं बाधाएं और परेशानियां करें कालाष्टमी का व्रत सुलझेगी तमाम समस्याएं     |     ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार     |     पाम बेलाजियो में युवती की आठवीं मंजिल से गिरकर हुई थी मौत क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच     |     मालवाहक वाहन ने बाइक काे टक्कर मारी महिला की मौत दो घायल     |     आषाढ़ मास में रखें योगिनी एकादशी का व्रत पूजा के दौरान क्या करें क्या ना करें     |     कांग्रेस का चुनावी लक्ष्य तय संभागीय सम्मेलन में निकला 75 पार का नारा     |     अतिक्रमण से नाले संकरे सफाई भी नहीं हुई वर्षा में फिर होगा जलभराव     |     इस रत्न को धारण करने से होता है बड़ा धन लाभ जानें धारण करने की विधि     |     WTC Final के लिए ऑस्ट्रेलिया ने चली बड़ी चाल इस घातक गेंदबाज की टीम में जगह हुई पक्की     |     WTC Final Day 2: दूसरे दिन लंच टाइम तक ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट खोकर बनाये 422 रन     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201