ब्रेकिंग
नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन, सद्भावना मैच में नेता और अफसर की टीमों में मुकाबला2 भिलाई स्टील प्लांट के कोक ओवन पावर प्लांट में आग, गैस पाइपलाइन में लपटें तेज छत्तीसगढ़ में पुनर्वास से पुनर्जीवन, दरभा डिवीजन में सक्रिय 10 माओवादियों का आत्मसर्मपण MNREGA योजना का नाम क्यों बदल रही है मोदी सरकार? कैबिनेट में होगा फैसला, विपक्ष ने जताया कड़ा विरोध,... जयपुर मेट्रो का नेटवर्क होगा दोगुना! 36 स्टेशन बनाए जाएंगे इन नए रूट्स पर, लाखों यात्रियों को होगा फ... बहादुरगढ़ में एक साथ 4 फैक्ट्रियों में लगी आग:​​​​​​​ फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियों ने पाया काबू, लाखों... कुरुक्षेत्र में 5000 करोड़ के धान घोटाला मामले में DFSC पर गिरी गाज, पद से हटाया इतने लाख में बिका बहुचर्चित HR88B8888 VIP नंबर, व्यवसायी ने पत्नी के नाम पर खरीदा सावधान! हरियाणा में घने कोहरे का Alert, 2 डिग्री गिरा पारा, सबसे ठंडा रहा ये जिला पत्नी का कातिल निकला यूनिवर्सिटी का प्रोफैसर, टेस्ट ने किया ये चौंकाने वाला खुलासा!
देश

अमरनाथ यात्राः 24 दिनों में श्रद्धालुओं ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड

जम्मूः इस वर्ष अमरनाथ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने पिछले चार साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस बार सिर्फ 24 दिनों में तीन लाख से ज्यादा श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा कर चुके हैं। अधिकारियों ने पिछले 24 दिनों में कहा कि 3,01,818 श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन के लिए रवाना हो चुके हैं। अधिकारियों ने कहा, ‘‘यह संख्या 2015 में 59 दिन चली अमरनाथ यात्रा के दौरान दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं से ज्यादा है।’’

पुलिस ने कहा कि जम्मू स्थित भगवती नगर यात्री निवास से 2,416 यात्रियों का एक जत्था गुरुवार को सुरक्षा सहित दो काफिलों में रवाना हुआ।एक पुलिस अधिकारी ने आगे बताया, ‘‘इनमें से 893 यात्री बालटाल आधार शिविर जा रहे हैं जबकि 1,523 यात्री पहलगाम आधार शिविर जा रहे हैं।’’

श्रद्धालुओं के अनुसार, कश्मीर में समुद्र तल से 3,888 मीटर ऊपर स्थित अमरनाथ गुफा में बर्फ की विशाल संरचना बनती है जो भगवान शिव की पौराणिक शक्तियों की प्रतीक है। एसएएसबी के अधिकारियों के अनुसार, यात्रा के दौरान 26 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा दो स्वयंसेवियों और दो सुरक्षाकर्मियों की भी मौत हो चुकी है। जिनमें से 22 तीर्थयात्रियों की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है, वहीं दो लोगों की मौत दुर्घटनाओं में हुई है।इस साल 17 जुलाई को शुरू हुई 45 दिवसीय अमरनाथ यात्रा का समापन 15 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा के साथ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button