ब्रेकिंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामला: CCTV में कैद हुआ आरोपियों का 'प्लान', 40 दिन में की 70 बार चोरी राज नगर एक्सटेंशन में मौत का रहस्य: पार्टी के दौरान बालकनी से गिरा युवक, पुलिस ने दोस्तों को लिया हि... मुरादाबाद में बड़ा साइबर फ्रॉड गिरोह गिरफ्तार: 'ऑपरेशन Cy-वज्र' के तहत पुलिस ने किया बड़ा खुलासा गाजियाबाद हैवानियत: मासूम बच्ची के मर्डर केस में बड़ा खुलासा, आवारा कुत्ते ने ढूंढ निकाला शव Moradabad Stunt Video: बारिश में चलती स्कूटी पर खड़ा होकर डांस, पुलिस कर रही वाहन नंबर से पहचान छतरपुर हत्याकांड: जंगल में मिला युवक का शव, गला घोंटकर की गई हत्या; पत्नी पर साजिश का आरोप Girija Raut Case: बहू ने विनायक राउत के परिवार पर लगाए सनसनीखेज आरोप, तांत्रिक फिरोज शेख गिरफ्तार ट्विशा शर्मा केस: एम्स दिल्ली की फॉरेंसिक रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, गर्दन के निशानों से मेल खाती है 'ज... Political News: मंत्री और मुख्यमंत्रियों के लिए सख्त कानून की तैयारी, 30 दिन जेल का मतलब कुर्सी से छ... Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर 'आसमानी आफत', भूस्खलन के कारण फंसे पर्यटक; जानें क्या है स्थि...
देश

लोरमी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के साथियों ने की तोड़फोड़

बिलासपुर। लोरमी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने साथियों के साथ रेस्ट हाउस में जमकर हंगामा मचाया। इतने से मन नही भरा तो सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। कमरा नंबर एक में रखे सामानों को ब्लाक अध्यक्ष व साथियों ने तोड़ दिया। रेस्ट हाउस का कर्मचारी विनोद साहू जब दूसरे दिन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचा तब पुलिस से शिकायत लेकर चलता कर दिया। लोरमी रेस्ट हाउस के प्रभारी अमन शर्मा के अनुसार लोरमी ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेन कुमार भार्गव अपने साथी अकत ध्रुव और गिरीश राजपूत के साथ सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे रेस्ट हाउस पहुंचे। ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने अपने साथ आए मित्रों को फ्रेश होने के लिए कमरा खोलने को कहा। कर्मचारियों ने कमरा खोल दिया। आधे घंटे बाद ब्लाक अध्यक्ष ने खाने की फरमाइश की।

इस पर प्रभारी द्वारा उच्च अधिकारियों से भोजन व्यवस्था की अनुमति लेने की बात कही। उनका इतना कहना था कि अध्यक्ष व साथियों का गुस्सा फूट पड़ा और कमरा नम्बर एक मे रखे सामानों की तोड़फोड़ शुरू कर दी। कर्मचारी द्वारा मना करने पर उसका मोबाइल छीन के तोड़ दिया। रेस्ट हाउसक प्रभारी अमन शर्मा के मुताबिक सभी शराब के नशे में धुत थे। इसके पहले भी इन लोगों ने रेस्ट हाउस के कर्मचारियों के साथ बदसलूकी की है।

पुलिस ने कही ये बात

लोरमी थाना प्रभारी राजकुमार साहू नें कहा कि रेस्ट हाउस के चौकीदार विनोद साहू के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया है कि मेन कुमार भार्गव के द्वारा रात्रि में रेस्ट हाउस में तोड़फोड़ किया गया है। जिस पर नुकसान का आंकलन करनें के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button