ब्रेकिंग
JDU MLA Saryu Roy Statement: राजनीति और अपराधियों के घालमेल पर भड़के सरयू राय, कहा- मुख्यमंत्री को ख... Karnal CBI Raid: IDFC बैंक के ₹645 करोड़ घोटाले में घरौंडा अनाज मंडी पर CBI का छापा, कई आढ़ती फर्मों... Jharkhand Competitive Exams Update: परीक्षा प्रक्रिया में पारदर्शिता और संस्थागत सुधार की मांग, जेपी... Virat Kohli Test Retirement: 'टीम के माहौल से खुश नहीं थे विराट', मोहम्मद कैफ का टेस्ट संन्यास पर बड... Jamshedpur Vinay Yadav Death: हादसे के दो दिन बाद जमशेदपुर के विनय यादव ने भी तोड़ा दम, वियतनाम में ... Salman Khan Paparazzi Video: बिग बॉस में फटकार के बाद पैपराजी पर नरम पड़े सलमान खान, स्टूडियो के बाह... Chhattisgarh Naxal Update 2026: सुरक्षा बलों की सर्चिंग में खुलासा, जंगल के अंदर प्रिंटिंग मशीन के ज... Pediatric Surgery in Kawardha: जन्म से विकसित नहीं थी आहार नली, रायपुर के सर्जन ने बुलाई गई टीम के स... सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी से हिला हेल्थकेयर सेक्टर: अस्पताल स्टॉक्स में 6% तक की भारी गिरावट Deputy CM Vijay Sharma Meeting: मंत्रालय में हुई कैबिनेट उप-समिति की बैठक, राजनीतिक कारणों से दर्ज स...
देश

गुढ़ियारी में सात किलो गांजे के साथ तीन आरोपित गिरफ्तार

रायपुर: थाना गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत लोको कॉलोनी स्थित काली मंदिर पास से पुलिस ने गांजा बेचने के आरोप में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वे मादक पदार्थ की बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। मुखबिर से इसकी सूचना मिलने के बाद गुढ़ियारी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सात किलोग्राम गांजे के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही उनके पास से आपराधिक कार्य में प्रयोग की जा रही सफेद रंग की एक्टिवा को भी जब्त किया गया है

वरिष्ठ अधिकारियों ने इलाके में मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना को गंभीरता से लिया। इसके साथ ही थाना प्रभारी गुढ़ियारी रविशंकर तिवारी को आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया। रविशंकर तिवारी के नेतृत्व में थाना गुढ़ियारी पुलिस की टीम ने मुखबिर की बताई जगह पर वाहनों की तलाशी ली और व्यक्तियों की पतासाजी प्रारंभ की।

इस दौरान उन्होंने एक एक्टिवा में सवार तीन लोगों को रोका, तो वे भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम मोहन राजपूत उर्फ मोहन नेपाली, महेश पथोड़े उर्फ बोबी एवं करण दास मानिकपुरी निवासी गुढ़ियारी रायपुर बताया। टीम ने एक्टिवा की तलाशी ली, जिसकी डिक्की में पालीथीन के अंदर रखा सात किलो गांजा पाया गया।

पुलिस ने बताया कि इसकी कीमत करीब 50,000 रुपये है। घटना में प्रयुक्त एक्टिवा वाहन कीमत लगभग 50,000 रुपये है। तीनों के खिलाफ थाना गुढ़ियारी में अपराध क्रमांक 200/21 धारा 20 ख नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही की गई है। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरुद्ध रायपुर पुलिस का अभियान ‘ऑपरेशन क्लीन’ लगातार जारी है।

Related Articles

Back to top button