ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

अब उन्नाव का मियागंज का होगा ‘मायागंज’, DM ने शासन को भेजा प्रस्ताव

उन्नाव: उत्तर प्रदेश में जिस तरह जिलों रेलवे स्टेशन व जगहों के नाम बदले जा रहे है अब उसी तर्ज़ पर उन्नाव की ग्राम पंचायत मियागंज का नाम जल्द ही बदल दिया जाएगा। सफीपुर विधानसभा अंतर्गत मियागंज का नाम बदलकर अब मायागंज रखने की तैयारी की जा रही है।

PunjabKesari
इस बाबत उन्नाव के सफीपुर विधायक दिवाकर ने 31 जुलाई को डीएम को एक पत्र लिखकर अवगत कराया था। उन्होंने पत्र में कहा था कि मियागंज का पुराना नाम भूपति खेड़ा था अब इसे मायागंज किया जाए। डीएम ने बताया है कि ग्राम पंचायत मियागंज का नाम बदल कर मायागंज का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। उक्त प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी, उप जिलाधिकारी के माध्यम से उक्त प्रस्ताव शासन को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

PunjabKesari

बता दें कि  वर्ष 2017 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मियागंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार बनने पर मियागंज का नाम बदलकर मायागंज करने का ऐलान किया था। लेकिन प्रदेश सरकार के साढ़े 4 साल का समय गुजर जाने के बाद भी प्रदेश स्तर से लेकर जिला प्रशासन को इसकी याद नहीं रही। जिसके चलते पूर्व विधायक बंबा लाल दिवाकर ने 31 जुलाई को डीएम को एक पत्र लिखकर इस बाबत अवगत कराया था।

PunjabKesari
उन्होंने पत्र में कहा था कि मियागंज का पुराना नाम भूपति खेड़ा था। अब इसे मायागंज किया जाए। हालांकि अब मियागंज का नाम बदलकर मायागंज करने की कवायद तेजी से शुरु कर दी गई है। जिसके चलते ग्राम पंचायत मियागंज की खुली बैठक में इसका प्रस्ताव बनाया गया और बैठक के बाद बीडीओ ने इसपर अपनी रिपोर्ट लगाकर तहसील को भेजी दी। जहाँ से रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी गयी।

PunjabKesari
वहीं जिलाधिकारी उन्नाव रवीन्द्र कुमार ने बताया कि ग्राम पंचायत मियागंज द्वारा ग्राम पंचायत मियागंज का नाम बदल कर मायागंज का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया है। उक्त प्रस्ताव खंड विकास अधिकारी जिला उप जिलाधिकारी के माध्यम से उक्त प्रस्ताव शासन को अग्रिम कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया है।

Related Articles

Back to top button