ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ...
देश

आखिर किस बड़ी वारदात की फिराक में रायपुर एयरपोर्ट परिसर में पहुंचा युवक, देशी कट्टे के साथ गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी के माना थाना इलाके में देशी कट्टे के साथ एक युवक को माना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोप किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था, लेकिन वह अपने मंसूबों में कामयाब हो पाता, इससे पहले पुलिस ने उसे धर दबोचा। पुलिस जांच में जुटी है कि आखिर आरोपित कट्टा कहां से लाया था। मामले में जानकारी देते हुए माना थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि मुखबिरों से सूचना मिली थी कि एक युवक देशी कट्टे के साथ एयरपोर्ट के आस-पास घूम रहा है।

इस जानकारी के बाद थाना प्रभारी के निर्देशन में टीम का गठन किया गया और आरोपी अमर द्विवेदी उर्फ गोलु उम्र 26 वर्ष को देशी कट्टा और 12 बोर के कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से एक देशी कट्टा एक मोपेड जब्त की है। बता दें पिछले कई दिनों से एयरपोर्ट पर वीआईपी मूवमेंट बढ़ा है।

इस वजह से वहां की पहले से ही चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था में और बढ़ोतरी की गई है। यह जानते हुए कि इन दिनों राज्य में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम की वजह से बड़े नेताओं का रायपुर एयरपोर्ट में आना-जाना है। वह युवक वहां कट्टा लेकर घूम रहा है। माना जा रहा है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के इरादे से ही वहां पहुंचा था।

हालांकि, अभी तक उससे पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं मिली है, लेकिन उससे लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि उसने कट्टा कहां से खरीदा था और वह किन लोगों के संपर्क में था।

Related Articles

Back to top button