ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
देश

15 साल तक छत्तीसगढ़ न डोला था, न अड़ा था, बस विकास पर बढ़ा था- रमन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राजनीतिक घटनाक्रम पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कांग्रेस पार्टी और छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। डा. रमन ने कहा कि 15 साल तक छत्तीसगढ़ न डोला था, न अड़ा था, बस विकास को लेकर आगे बढ़ा था। आज छत्तीसगढ़ को याद आ रहे हैं तरक्की और समृद्धि के 15 साल। डा. रमन ने कहा कि जिस तरह से स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर भूपेश बघेल के समर्थन में नारेबाजी हुई कि छत्तीसगढ़ अड़ा है, भूपेश संग खड़ा है।

यह चुनौती किसको दी जा रही है। क्या छत्तीसगढ़ पहले उनके साथ नहीं था। यह चुनौती भाजपा को है या फिर कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व को दी जा रही है। यह बताने की कोशिश की जा रही है कि भूपेश बघेल को छेड़ोंगे तो महंगा पड़ेगा। डा. रमन ने कहा कि राहुल गांधी ने सिर्फ मुख्यमंत्री को बुलाया था। उनके पहुंचने से पहले विधायक और पूरा कैबिनेट पहुंचा है।

यह पूरी तरह से केंद्रीय संगठन को चुनौती देने के लिए शक्ति प्रदर्शन है। भूपेश बघेल को सत्ता जाने का भय है। राहुल गांधी को चुनौती दी जा रही है कि कोई बदलाव किया गया, तो महंगा पड़ेगा। जब केंद्रीय नेतृत्व ने कोई निर्णय किया है, तो उसका पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता सत्ता की लड़ाई के सिपाही बनकर गए हैं और लोगों से बोल रहे हैं कि राहुल गांधी के साथ विकास की बात करने पहुंचे हैं। वे विकास की बात नहीं, सत्ता का सघर्ष करने पहुंचे हैं। क्या राहुल गांधी के साथ विकास की बात होगी।

Related Articles

Back to top button