ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

देश में बीते 24 घंटे में 45,083 नए मामले, 460 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। भारत में एक बार फिर से कोरोना की रफ्तार बढ़ रही है। जारी हुए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में देश में 45,083 मामलों के साथ 460 लोगों की जान गई है। वहीं 35,840 मरीज ठीक भी हुए हैं। फिलहाल कुल सक्रिय मामलों की संख्या 3,68,558 है। राहत की बात यह कि रिकवरी रेट 97.53 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं केरल में दूसरी लहर के कमजोर पड़ने के साथ ही संक्रमण की रफ्तार बढ़ रही है। यहां पर पिछले पांच दिनों से लगातार 45 हजार के करीब मामले दर्ज किए जा रहे हैं। आलम यह है कि राज्य के मुख्यमंत्री पिरनई विजयन को नाइट कर्फ्यू लगाने पर मजबूर होना पड़ा।

लगातार चौथे दिन 40 हजार से ज्यादा मामले दर्ज

बता दें कि ये लगातार चौथा दिन है, जब देश में 40 हजार से ज्यादा मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले गुरुवार को 46164 शुक्रवार को 44658 शनिवार को 46759 कोरोना मामले दर्ज हुए थे। देशभर में कोरोना मामले बढ़ने का मुख्य कारण केरल है। क्योंकि केरल में लगातार चौथे दिन शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 30 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं

कोरोना दिशा-निर्देश की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ी

केरल के अलावा महारष्ट्र मिजोरम, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस बीच बीते दिन केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना दिशा-निर्देश की अवधि 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई है। केंद्र ने त्योहारी सीजन में राज्यों से अतिरिक्त निगरानी एवं सतर्कता बरतने को कहा है।

28 अगस्त तक 63 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की मानें तो 28 अगस्त तक देशभर में 63 करोड़ 9 लाख 17 हजार कोरोना वैक्सीन के डोज दिए जा चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बीते दिन 73.85 लाख टीके लगाए गए है। वहीं भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद ने बताया कि अबतक 51 करोड़ 86 लाख कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

Related Articles

Back to top button