ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा बिहान

रायपुर: रायपुर जिले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रहा है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़ी शिवम महिला स्वसहायता समूह में 10 महिलाएं काम कर रही हैं। समूह की सालाना आय लगभग ढाई लाख से ऊपर है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में निवासरत महिलाएं स्वसहायता समूह के रूप में संगठित होकर स्वरोजगार से जुड़ रही हैं।

इसके माध्यम से वे अपना कौशल उन्नयन कर व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करते हुए आय अर्जित कर परिवार के भरण पोषण में अहम भूमिका निभा रही हैं। शिवम महिला स्वसहायता समूह की अध्यक्ष उषा मानिकपुरी ने बताया कि बिहान जुड़ने के बाद उन्हें केवल रोजगार ही नहीं, बल्कि एक नई पहचान भी मिली है। उन्होंने बताया कि जब शादी होकर वह संयुक्त परिवार में आईं, तो उनका दायरा केवल घर तक ही सीमित था।

एक दिन गांव में सीआरपी दीदी आईं और बिहान समूह में जुड़ने और बचत करने के फायदे के बारे में बताया। हम 10 महिलाएं इसके लिए तैयार हुईं और 20 रुपये साप्ताहिक बचत से शुरुआत की। छोटी-मोटी समस्या आई, लेकिन पीछे नहीं हटीं, सभी दीदियों ने सुख-दुख में सहयोग दिया। उन्होंने ने बताया कि प्रशिक्षण टीम ने अगरबत्ती निर्माण के बारे में बताया।

अब 10 से 12 हजार रुपये महीने कमा रहीं

मशीन चलाने का प्रशिक्षण लेने के बाद हमने बिहान योजना के तहत आर एफ राशि और सीआईएफ राशि की मदद से मशीन लेकर अपना कार्य शुरू किया। अगरबत्ती निर्माण से प्रत्येक माह 10 से 12 हजार रुपये की आय अर्जित होती है। अगरबत्ती के साथ-साथ अब वे धूपबत्ती, अचार और पापड़ भी बनाती हैं, जिससे अलग से उन्हें आमदनी हो रही है।

महिलाओं ने घर में बनाया किचन गार्डन

समूह की महिलाओं ने अपने घर में किचन गार्डन बनाया है, जिससे घर के उपयोग के लिए पर्याप्त सब्जी मिल जाती है और घर की गाय से दूध भी। उनको खेती के काम से सालाना लगभग 80 से 90 हजार का मुनाफा भी होता है। उषा दीदी ने बताया कि मैंने सीआरपी का प्रशिक्षण लिया और दूसरी दीदियों को भी प्रशिक्षण देना शुरू किया।

मेरे काम को देखते हुए मास्टर ट्रेनर के रूप में मेरा चयन किया गया। अब में दूसरे जिलों में प्रशिक्षण देने जाती हूं। अब तक 350 से अधिक दीदियों को प्रशिक्षण दे चुकी हूं। अपनी कमाई से दो अलमारी, कूलर, टीवी और बच्चों के लिए साइकिल भी ली है।

Related Articles

Back to top button