ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने... दिल्ली सरकार ने छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए लॉन्च की 'EHSAAS 2026' पॉलिसी, मुख्यमंत्री रेखा ग... मलेशिया के इपोह में भारत और मलेशिया की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास 'हरिमाउ शक्ति-6' शुरू, दोनो... गुटबाजी से जूझ रही पंजाब कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, राजपुरा से दो बार के विधायक हरदयाल सिंह कंबोज भा... दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार, डीटीसी के बेड़े में जल्द शामिल होंगी 100 नई इलेक्ट्... खरगोन के बड़वाह से भाजपा विधायक सचिन बिरला का पत्र सोशल मीडिया पर वायरल, बिना अनुशंसा खनन अनुमति न द... झारखंड के सिमडेगा में कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ रची गई साजिश का पर्दाफाश, पुलिस ने एक आरोप... नोएडा के सेक्टर-50 स्थित पॉश सोसायटी में करोड़ों की चोरी का पर्दाफाश, पुलिस ने वैगनआर कार और फर्जी न... कानपुर में टैक्स चोरी के खिलाफ राज्य कर विभाग की बड़ी कार्रवाई, पान मसाला फर्म पर छापेमारी के बाद मौ... आगरा में निर्वाचन आयोग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, पांच मंडलों के आला अधिकारियों के साथ चुनावी तैयार...
खेल

सोने के वायदा दाम में गिरावट, चांदी की कीमत भी टूटी, जानिए क्या रह गए हैं रेट

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी की वायदा कीमतों में सोमवार को गिरावट का रुख रहा। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 11:06 बजे अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 56 रुपये यानी 0.12 फीसद की गिरावट के साथ 47,482 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में अक्टूबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने का रेट 47,538 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का मूल्य 61 रुपये यानी 0.13 फीसद की टूट के साथ 47,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा था। इससे पिछले सत्र में दिसंबर अनुबंध वाले सोने का रेट 47,711 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था।

चांदी की वायदा कीमत (Silver Price in Futures Market)

MCX पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 13 रुपये यानी 0.02 फीसद की गिरावट के साथ 64,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 64,063 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। वहीं, सितंबर, 2021 कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 85 रुपये यानी 0.13 फीसद की कमी के साथ 63,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। इससे पिछले सत्र में सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 63,585 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। मार्च, 2022 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 85 रुपये यानी 0.13 फीसद की बढ़ोत्तरी के साथ 64,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मार्च कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 64,865 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी

सोने का वैश्विक भाव

ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का रेट 1.90 डॉलर यानी 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 1,817.60 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। वहीं, स्पॉट मार्केट में सोने का रेट 3.98 डॉलर यानी 0.22 फीसद की टूट के साथ 1,813.59 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत

कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.05 डॉलर यानी 0.19 फीसद की गिरावट के साथ 23.98 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। वहीं स्पॉट मार्केट में चांदी की कीमत 0.05 डॉलर यानी 0.19 फीसद की गिरावट के साथ 23.98 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Related Articles

Back to top button