ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

बंगाल में भाजपा को बड़ा झटका, विधायक तन्मय घोष टीएमसी में शामिल

कोलकाता। बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को एक और झटका बड़ा लगा है। बांकुड़ा के विष्णुपुर से विधायक तन्मय घोष भाजपा छोड़कर सोमवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) में शामिल हो गए। इससे पहले वरिष्ठ नेता और विधायक मुकुल राय अपने बेटे शुभ्रांशु के साथ जून में भाजपा छोड़कर वापस तृणमूल में शामिल हो गए थे।

मुकुल व घोष को लेकर विधानसभा चुनाव के बाद अब तक भाजपा के दो विधायक तृणमूल में शामिल हो चुके हैं।कोलकाता स्थित तृणमूल भवन में विधायक तन्मय घोष ने राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु की मौजूदगी में टीएमसी का दामन थामा। बसु ने भाजपा विधायक को पार्टी का झंडा देकर दल में स्वागत किया।

तृणमूल में शामिल होते ही घोष ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वह प्रतिहिंसा की राजनीति कर रही है और केंद्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग करके बंगाल के लोगों पर अधिकार चलाना चाहती है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों को यह पसंद नहीं है और इसलिए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की प्रचंड जीत हुई। घोष ने ममता बनर्जी की तारीफ करते हुए कहा कि वह देश की सबसे जनप्रिय नेत्री और बंगाल की लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एवं उनकी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से प्रेरित होकर ही वह भाजपा छोड़ तृणमूल में आए हैं। घोष ने यह भी कहा कि भाजपा में बहुत से लोग घुटन महसूस कर रहे हैं। आने वाले दिनों में और भी कई लोग पार्टी छोड़कर टीएमसी में आएंगे।

Related Articles

Back to top button