ब्रेकिंग
Supreme Court Ruling: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला— बच्चों का इंटरनेट इस्तेमाल करना है मौलिक अधिकार Kota Medical College News: कोटा में प्रसूता की संदिग्ध मौत पर हंगामा, सीजेरियन डिलीवरी और इंजेक्शन ल... Banda Road Accident News: उत्तर प्रदेश के बांदा में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, इलाज के ... Yogi Adityanath on Navratri 2026: सीएम योगी ने की मां कालरात्रि की आराधना, कहा— '2017 से पहले प्रदेश... RG Kar Medical College Case: आरजी कर के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को मिली जमानत, समिक भट्टाचार्य का ... Pregnancy Scan Guide: प्रेगनेंसी में अल्ट्रासाउंड क्यों जरूरी है और डॉक्टर एमआरआई (MRI) कराने से क्य... Greater Noida Mystery: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में एक ही परिवार के 5 लोगों की संदिग्ध मौत, फूड पॉइजन... Meerut Saurabh Rajput Murder Case: मौत की सजा पाने वाली मुस्कान अब जाएगी हाईकोर्ट, जेल प्रशासन से मा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: करोड़पति कारोबारी हत्याकांड के 9 दिन बाद भी पुलिस की गिरफ्त से दूर... CJP Founder Abhijit Dipke Bail: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दिपके को कोर्ट से मिली जमानत, 50...
देश

देश में पहले भी खत्म की गईं सामाजिक कुरीतियां: नकवी

नई दिल्ली। संसद का सत्र सरकार के लिए आज बेहद महत्वपूर्ण है। लोकसभा में तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) पर चर्चा हो रही है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने अपने सांसदों को संसद में उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया है। सरकार की सहयोगी जेडीयू भी बिल के खिलाफ खड़ी हो गई है। मई में अपना दूसरा कार्यभार संभालने के बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने संसद सत्र के पहले ही दिन इस विधेयक का मसौदा पेश किया था। चर्चा के बाद बिल को पारित किए जाने की संभावना है।

Parliament Session Update:

– एनडीए की सहयोगी जेडीयू ने तीन तलाक बिल का विरोध किया। जेडीयू नेता ललन सिंह ने कहा कि विवादास्पद मुद्दों पर उनकी पार्टी एनडीए के साथ नहीं है।

– आप इस गलतफहमी में न रहें कि तीन तलाक बिल राज्यसभा में पास नहीं हो पाएगा। यह बिल ऊपरी सदन में भी पास होगाः मुख्तार अब्बास नकवी

– तीन तलाक पर चर्चा के दौरान मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि ये देश इस बात का गवाह है कि सती प्रथा, बाल विवाह खत्म किया गया है। कुछ लोग चाहते हुए भी समर्थन नहीं करेंगे। क्योंकि उन्हें लगेगा कि इससे वोट बैंक खिसक जाएगा। कई इस्लामिक देशों में इसपर रोक लगा दी है।

– डीएमके सांसद कनिमोझी ने तीन तलाक बिल का विरोध करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल को लेकर सरकार ने कुछ नहीं किया है, महिलाओं के हक पर बात करने से पहले उस बिल को लागू कीजिए। तीन तलाक बिल खास समुदाय को टारगेट बनाने के लिए लाया गया है।

– लोकसभा में तीन तलाक के पक्ष में बोलते हुए भाजपा सांसद मीनाक्षी लेखी ने कहा कि जब हिन्दू कोर्ट बिल लाया गया तब यही बातें हो रहीं थी कि धर्म बंट जाएगा, यही बातें तब भी हुईं। हिन्दू कोर्ट बिल को लाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका नेहरू जी की भी थी

– लोकसभा में RSP ने तीन तलाक बिल का विरोध करते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने संसद को कानून बनाने के लिए कहा था, सरकार अगर मुसलमान पीड़ित महिलाओं को बचाना चाहती है तो मॉब लिंचिंग पर भी बात करे, महिलाओं के न्याय पर बात करना चाहती है तो सबरीमाला पर भी बात करे। जिस पर कानून बनाने के लिए सुप्रीम कोर्ट का आदेश भी है।

– कानून मंत्री ने कहा कि दुनिया के 20 इस्लामिक देशों ने तीन तलाक को बैन किया है तो भारत क्यों नहीं कर सकता। तीन तलाक के सबसे ज्यादा मामले उत्तर प्रदेश से आए हैं, उन्होंने कार्रवाई की है। बाकि राज्य भी करें, महिलाओं के लिए आगे बढ़ें।

– यह मामला न तो धर्म का है, न जाति का है, न वोट का है। यह मामला सिर्फ और सिर्फ नारी न्याय का है। मैं सदन से आग्रह करूंगा कि ध्वनि मत से इसे पारित करें ताकि इस देश की महिलाओं को न्याय मिले: रविशंकर प्रसाद

– रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कोर्ट की कड़ी टिप्पणी और कानून के बाद भी तीन तलाक के मामले रुके नहीं है। कोर्ट के फैसेल के बाद भी तीन सौ से ज्यादा मामले सामने आए हैं।

– लोकसभा में तीन तलाक बिल (Triple Talaq Bill) पर चर्चा शुरू हो गई है। कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद तीन तलाक बिल पर बोल रहे हैं।

ANI

✔@ANI

Union Minister Ravi Shankar Prasad speaks on Triple Talaq Bill in Lok Sabha.

Twitter पर छबि देखें
ANI के अन्य ट्वीट देखें

– सपा सांसद एसटी हसन के कहा कि मैं ट्रिपल तालाक बिल के खिलाफ हूं। सरकार को किसी भी धर्म के आंतरिक मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक मुसलमान 3 साल और कई दूसरा व्यक्ति 1 साल के लिए जेल जाएगा, क्या यह न्याय है?

ANI

✔@ANI

ST Hasan, SP MP on Triple Talaq Bill: The criminality clause provides for 3-year-imprisonment & remuneration from man to the wife, how will he provide remuneration if he is in jail? A Muslim will go to jail for 3 years and others for 1 year, is this justice? https://twitter.com/ANI/status/1154286670679859200 …

ANI

✔@ANI

ST Hasan, SP MP: I’m against Triple Talaq bill. Govt shouldn’t interfere with internal matter of any religion. A small sect, followers of Abu Hanifa, practices Triple Talaq. Decision should be left with girl&her parents,if nikah receipt states they’re(boy’s side)followers of sect

Twitter पर छबि देखें
25 लोग इस बारे में बात कर रहे हैं
– लोकसभा स्पीकर ने सांसदों की ओर से दिए गए स्थगन प्रस्तावों के नोटिस को खारिज कर दिया है। वहीं राज्यसभा में प्रश्न काल चल रहा है।

– लोकसभा में खेल मंत्री किरेन रिजिजू से पूछा गया कि भारत 2020 में होने वाले ओलंपिक में कितने पदक जीत सकता है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि हम ओलंपिक के लिए पूरी तरह से तैयार हैं और हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए हम काफी अच्छी संख्या में एथलीट्स को भेजेंगे। कोई यह अनुमान नहीं लगा सकता कि हम कितने मेडल जीतेंगे।

– एमडीएमके नेता वायको ने राज्यसभा सांसद के तौर पर शपथ ग्रहण की।

ANI

✔@ANI

Delhi: MDMK leader Vaiko takes oath as member of Rajya Sabha.

Twitter पर छबि देखेंTwitter पर छबि देखें
ANI के अन्य ट्वीट देखें
– डीएमके सांसद कनिमोझी करुणानिधि ने लोकसभा में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के कोटा से एससी-एसटी, ओबीसी वर्ग को फायदा नहीं मिलने के मुद्दे पर स्थगन प्रस्ताव दिया है।

– कांग्रेस सांसद के सुरेश ने लोकसभा में सोनभद्र (यूपी) में आदिवासियों और दलितों के खिलाफ अपराध में वृद्धि पर स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है।

– भारतीय जनता पार्टी की सांसद सरोज पांडे, अजय प्रताप सिंह ने ‘एक देश-एक चुनाव’ और ‘जनसंख्या वृद्धि और उससे जुड़ी समस्याओं पर’ पर राज्ससभा में जीरो आवर नोटिस दिया।

– एनसीपी सांसद वंदना चव्हाण ने राज्यसभा में देशभर के स्कूलों में कक्षा 1 में प्रवेश की उम्र संबंधी विसंगतियां को लेकर जीरो आवर नोटिस दिया है।

संसद के मौजूदा सत्र को दस दिनों के लिए बढ़ाने की सरकार की पूरी तैयारी को देखते हुए विपक्षी पार्टियों ने इसी अनुरूप अपनी साझा रणनीति बनाई है। लोकसभा और राज्यसभा दोनों सदनों में विपक्षी दलों के नेताओं की अलग-अलग बैठक में अहम मुद्दों पर अपने दलों की एकजुटता और समन्वय पर जोर दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button