ब्रेकिंग
दिल्ली के व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, दिवाली के सीजन में 1 नवंबर की महारैली को स्थगित क... Supreme Court on Real Estate Projects: 'हर अटके प्रोजेक्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट फोरम नहीं बन सकता', ह... जम्मू-कश्मीर में उमर अब्दुल्ला सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस में आंतरिक असंतोष... Allahabad High Court News: अदालत में हंगामा और तोड़फोड़ करने वाले वकीलों पर हाईकोर्ट सख्त, सीसीटीवी ... दिल्ली-एनसीआर में कोहराम मचाने वाला एक लाख का इनामी कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र बावरिया गाजियाबाद में पु... Madhepura News: जेएनकेटी मेडिकल कॉलेज के 5वीं मंजिल से ग्रिल और बेडशीट के सहारे भागे दो कैदी गिरफ्ता... NPPA Cancer Drugs Price Drop: कैंसर के मरीजों को बड़ी राहत, NPPA ने जारी की 543 दवाओं के संशोधित MRP... Delhi BJP Padayatra: चांदनी चौक में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, सीएम रेखा गुप्त... Noida News: दिवाली पर 5100 रुपए बोनस मिलने का वायरल मैसेज निकला फर्जी, सुप्रीम कोर्ट के नाम पर फैलाए... Delhi Voter List SIR Update: फॉर्म-6 और फॉर्म-8 के विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने ECI से पूछा सवाल, लाखों...
मनोरंजन

अस्पताल से सीधा ओशिवारा श्मशान जाएगा सिद्धार्थ शुक्ला का पार्थिव शरीर

अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला की असमय मौत से अभी भी पूरा देश गमगीन है। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार (Sidharth Shukla Funeral Latest Updates) किया जाएगा। पार्थिव शरीर अब तक मुंबई के कूपर अस्पताल में रखा है। थोड़ी देर में परिवार को शव सौंपा जाएगा और फिर करीब 2 बजे अंतिम संस्कार का क्रम शुरू होगा। ताजा खबर यह है कि पार्थिव शरीर कूपर अस्पताल से सीधा ओशिवारा श्मशान घाट ले जाया जाएगा। पहले कहा गया था कि पार्थिव शरीर घर और ब्रह्मकुमारी संस्थान ले जाया जाएगा। इससे पहले सुबह ही सिद्धार्थ शुक्ला के घर के बाहर सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी। माना जा रहा है कि अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की कई हस्तियां हिस्सा ले सकती हैं।

Sidharth Shukla महज 40 साल की उम्र में दुनिया छोड़कर चले गए हैं। अब तक की जानकारी के मुताबिक, बुधवार रात Sidharth Shukla ओशिवाड़ा स्थित अपने फ्लेट पर थे। यहीं उनकी मां और बहनें भी रहती हैं। Sidharth Shukla ने तबीयत खराब होने की बात कही और आराम करने चले गए। देर रात उन्होंने कुछ दवाएं ली थीं। इसके बाद सुबह नहीं उठे तो बेहोशी की हालात में कूपर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हर किसी जुबां पर यही सवाल है कि महज 40 साल की उम्र में Sidharth Shukla जैसे फिट शख्स को क्या हो सकता है। वे अपनी सेहत का पूरा ख्याल रखते थे। हर दिन करीब 2.30 घंटा जिम में गुजारते थे। Sidharth Shukla की मौत की खबर से हर कोई सन्न है। बालिका वधू जैसे सीरियल में निभाए गए उनके रोल याद किए जा रहे हैं। बिग बॉस 13 में उनकी सफलता के किस्से याद किए जा रहे हैं। सलमान खान से लेकर हर छोटी-बड़ी हस्ती ने अफसोस व्यक्त किया है।

Sidharth Shukla Funeral Latest Updates: सिद्धार्थ का सफर

    • मॉडल के रूप में अपना करियर शुरू किया
    • टेलीविजन शो ‘बाबुल का आंगन छूटे ना’ में मुख्य भूमिका
    • ‘जाने पहचाने से… ये अजनबी’ और ‘लव यू जिंदगी’ जैसे शो में दिखाई दिए
    • बालिका वधू के साथ एक घरेलू नाम बन गए।
    • बिग बॉग ने उनके करियर को नई दिशा दी।
    • ‘झलक दिखला जा 6’, ‘फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी 7’ में भी भाग लिया
  • ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत की थी

Related Articles

Back to top button