ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
देश

बाढ़ ने असम-बिहार में मचाई तबाही, यूपी में CM योगी ने किया हवाई सर्वेक्षण

नई दिल्ली। असम-यूपी और बिहार सहित देश के अधिकतर राज्य बाढ़ से जूझ रहे हैं। इस वक्त भारी बारिश ने एक तरफ गर्मी का सामना कर रहे दिल्लावासियों को राहत प्रदान की है तो कहीं-कहीं ये आफत साबित हुई है। मूसलाधार बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया है। सड़के जाम हो गई है। लोगों का जीवन बुरी तरीके से प्रभावित हुआ है। इतना ही नहीं पिछले दिनों लगातार हुई बारिश का पानी कई राज्यों में स्थित दुकानों में घुस गया। महाराष्ट्र और उत्तराखंड में भी भारी बारिश के चलते बाढ़ जैसे हालात हैं। पहाड़ी इलाकों से भूस्खलन की घटनाएं भी सामने आ रही है। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की जान भी गई है। तो आइए जानते हैं कि बाढ़ प्रभावित राज्यों में इस वक्त ताजा हालात क्या है।

यूपी में मुख्यमंत्री योगी ने बाढ़ प्रभावित इलाके का किया हवाई सर्वेक्षण

उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर भी स्थिति बिगड़ती जा रही है। पिछले दिनों हुई भारी बारिश के चलते किसानों की फसल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। वहीं लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहंचाने का कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिद्धार्थनगर जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया।

असम में नदियों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा

वहीं बाढ़ प्रभावित असम में भी इस वक्त तबाही मची हुई है। नादियां उफान पर हैं। लगातार नदियों का जलस्तर बढ़ता जा रहा है। नदी किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। वहीं फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए एनडीआरफ की टीमें नियुक्त की गई हैं।

बिहार में भी मची तबाई तो महाराष्ट्र हुआ पानी-पानी

वहीं बिहार में भी इस वक्त स्थित बेकाबू है। यहां पर घरों में पानी घुस गया है। लोग पलायन करने पर मजबूर हैं। सीएम नीतिश कुमार की तरफ से बाढ़ प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता का भी एलान किया गया है। वहीं महाराष्ट्र में भी भारी बारिश के चलते जगह-जगह पानी भर गया है।

Related Articles

Back to top button