ब्रेकिंग
MP Politics: जाति प्रमाण-पत्र विवाद में घिरीं मंत्री प्रतिमा बागरी, कांग्रेस ने दी है हाई कोर्ट में ... Indore Land Fraud: जिंदा महिला को कागजों में बनाया मृत, 29 साल बाद खुला करोड़ों की जमीन हड़पने का रा... बालाघाट: शराब दुकान हटाने की मांग पर अड़ी महिलाएं, आंदोलन में बाधा डालने वाले शराबी पति को सिखाया सब... Ranchi Crime: लव ट्रायंगल में खूनी खेल, प्रेमी के घर पर फेंके गए 4 देसी बम; आरोपी गिरफ्तार Himachal Heavy Rain: हिमाचल में मानसून का कहर, 45 सड़कें बंद और कई घरों में घुसा बारिश का पानी Sangli Suicide Case: युवक ने की आत्महत्या, मां का गंभीर आरोप- 'धर्म परिवर्तन के दबाव में बेटे की ली ... IND vs ENG 1st T20I: इंग्लैंड के खिलाफ भिड़ंत के लिए तैयार भारत, क्या वैभव सूर्यवंशी का होगा डेब्यू? Toxic Teaser: 'टॉक्सिक' के नए टीजर में यश की गर्ल गैंग का भौकाल, नयनतारा और कियारा का दिखा खूंखार अं... Israel-USA Tensions: अमेरिकी मदद ठुकराएंगे नेतन्याहू, कहा- 'हमारी अर्थव्यवस्था अब विदेशी सहायता की म... ATF Price Cut: हवाई यात्रा होगी सस्ती! जेट फ्यूल के दाम में 5 रुपये की भारी कटौती
देश

टीचर्स डे पर PM मोदी ने देश के शिक्षकों को दी बधाई, कोरोना काल में किए गए कार्यों को सराहा

नई दिल्ली। टीचर्स डे (Teachers’ Day) के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर के शिक्षकों को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना महामारी के दौरान छात्रों की शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए उनकी सराहना भी की।

पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा, ‘शिक्षक दिवस पर पूरे शिक्षण बिरादरी को बधाई, जिसने हमेशा युवा मन को पोषित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह प्रशंसनीय है कि कैसे शिक्षकों ने कोरोना महामारी के समय में छात्रों की शिक्षा यात्रा जारी रखने के लिए नवाचार को सुनिश्चित किया।

इसके साथ ही पीएम मोदी ने डा एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि भी दी। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ‘ मैं डा एस राधाकृष्णन को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनकी विशिष्ट विद्वता के साथ-साथ हमारे देश में योगदान को याद करता हूं।’

शिक्षक दिवस पूरे देश में एक दार्शनिक-लेखक और भारत के दूसरे राष्ट्रपति डा एस राधाकृष्णन की याद में मनाया जाता है। उनका जन्म 5 सितंबर, 1888 को हुआ था। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अनुकरणीय है। 1962 में राधाकृष्णन और सभी शिक्षकों के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाने की परंपरा शुरू हुई थी।

इससे पहले शनिवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर देश भर के शिक्षकों को बधाई दी और एक मजबूत और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में उनके अमूल्य योगदान के लिए शिक्षण समुदाय का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button