ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
मनोरंजन

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत के बाद से सदमे में हैं शहनाज गिल, राहुल महाजन बोले- पता नहीं खुद को कैसे संभालेगी

नई दिल्ली। सिद्धार्थ शुक्ला की अचानक हुए निधन से उनकी खास दोस्त शहनाज गिल को स्तब्ध और हतप्रभ कर दिया है। दिवंगत अभिनेता के घर उनसे मिलने वाले सेलेब्स ने खुलासा किया कि वह पूरी तरह से बिखर गई हैं और स्तब्ध हैं। कई लोगों ने उसकी हालत पर चिंता जताते हुए कहा कि वह कुछ भी व्यक्त करने की हालत में नहीं है। हाल ही में दिए इंटरव्यू में राहुल महाजन ने शहनाज की स्थिति के बारे में बताया और कहा कि उन्हें इस तरह देखना दुखद है।

राहुल ने कहा, ‘ओशेवारा श्मशान घाट पर जब शहनाज गिल आई तो वो इतनी जोर से चीखी ‘मम्मी जी, मेरा बच्चा, मम्मी जी, मेरा बच्चा’। शहनाज बार-बार सिद्धार्थ के शव के पैर रगड़ रही थीं, बिना ये सोचे कि वो अब इस दुनिया में नहीं हैं। वह पूरी तरह सदमे में है। उसकी हालत और मानसिक स्थिति को देखकर मैं अंतिम संस्कार के समय कांप रहा था।’

आगे राहुल महाजन ने एबीपी न्यूज से कहा, ‘शहनाज पूरी तरह से पीली हो गई थी जैसे कि कोई तूफान आया हो और सब कुछ धो डाला हो। मुझे याद है कि जब मैंने अपनी संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके कंधों पर हाथ रखा था और जिस तरह से उन्होंने मुझे देखा था, मैं पूरी तरह से स्तब्ध रह गया था। उसकी हालत देखकर मैं डर गया। वह पूरी तरह से सुन्न थी’

राहुल ने सिद्धार्थ और शहनाज के रिश्ते के बारे में भी बात की और कहा कि उन्होंने बहुत मजबूत रिश्ता शेयर किया था, ‘उनका रिश्ता बहुत गहरा था। पति पत्नी का भी इतना गहरा नहीं होता है जितना उनका था।’

राहुल ने कहा कि सिद्धार्थ की मां ने उन्हें बताया कि, ‘वह रात लगभग 10:30-11 बजे बाहर खाना खाकर वापस आए। अमूमन वह घर पर ही खाना खाता है। फिर वो सोने चला गया। और 3:30 बजे उठा और कहने लगा कि मुझे बैचेनी हो रही है। उसने एक गिलास पानी मांगा। लेकिन सुबह के बाद नहीं उठा।’

अस्पताल के एक अधिकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह मुंबई के कूपर अस्पताल लाए जाने के दौरान सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button