ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

आस्ट्रेलियन काउंसलेट एंसवर्थ पहुंची गोठान, जानी वर्मी खाद बनाने की विधि

रायपुर। आस्ट्रेलियन काउंसलेट कोलकाता की काउंसिल जनरल मिस रोवन एंसवर्थ ने अपने छत्तीसगढ़ भ्रमण के दौरान शनिवार को अभनपुर विकासखंड के नवागांव के गोठान का भ्रमण किया। उन्होंने गोठान के महिला समूह से वर्मी खाद बनाने की प्रक्रिया की जानकारी ली।

गाय के बछड़े को दुलारा

गोठान में रोवन ने गाय को बछड़े को अपने हाथों से दुलारा। इस मौके पर उन्होंने अमलतास पौधे का रोपण भी किया और कहा कि अगली बार रायपुर भ्रमण के दौरान उस पौधे को देखने जरूर आएंगे। सहायक कलेक्टर अभिषेक कुमार ने गोधन न्याय योजना के बारे में विस्तार से जानकारी। इस अवसर पर विधायक धनेंद्र साहू समेत ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

बाड़ी में सिंचाई के तरीका को जाना

मिस रोवन ने बाड़ी योजना के तहत सब्जी उत्पादन में लगी महिलाओं से सब्जी लगाने से लेकर उत्पादन, मार्केटिंग और आय के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बाड़ी में उपजे करेला, भिंडी, बरबट्टी, पपीता, केला, लौकी, भाजी आदि को देखा और सिंचाई व्यवस्था के बारे में पूछा। वहीं गोठान में लगे तीखुर पौधा, सतावर पौधा के बारे में बताया कि इनसे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है।

छत्तीसगढ़ के साथ सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र में परस्पर सहयोग और पूंजी निवेश की संभावनाओं को देखते हुए प्रदेश के प्रवास पर आए आस्ट्रेलिया दूतावास के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार भी राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विकास की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न उच्चाधिकारियों से मुलाकातें कीं।

पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अवस्थी और एन्सवर्थ के बीच छत्तीसगढ़ की कानून व्यवस्था, राज्य में नक्सलवाद की स्थिति, संभावित आपदाओं से निपटने की तैयारियों, आस्ट्रेलियन पर्यटकों की सुरक्षा-व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा हुई।

Related Articles

Back to top button