ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
देश

देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बनी रिलायंस जियो, वोडाफोन आइडिया दूसरे नंबर पर पहुंची

नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस जियो अपने परिचालन के तीन वर्ष के भीतर ही देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई है। कंपनी के उपयोक्ताओं की संख्या 33.13 करोड़ है, जबकि वोडाफोन आइडिया के ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गई है।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की ओर से पिछले सप्ताह जारी पहली तिमाही के नतीजों के मुताबिक उसकी अनुषंगी कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या जून 2019 के आखिर में 33.13 करोड़ है।

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के मुताबिक जियो मई में एयरटेल को पछाड़ते हुए देश की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता बन गई थी।वोडाफोन आइडिया ने शुक्रवार को सूचित किया कि 30 जून को उसके ग्राहकों की संख्या घटकर 32 करोड़ रह गई। इससे पहले 31 मार्च को कंपनी ने ग्राहकों की संख्या 33.41 करोड़ होने की सूचना दी थी।

उल्लेखनीय है कि वोडाफोन इंडिया और आइडिया सेल्यूलर के विलय के बाद वोडाफोन आइडिया 40 करोड़ उपयोक्ता के साथ देश की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी बनकर उभरी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button