ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

आज वैक्‍सीन पर हिमाचल प्रदेश के छह लोगों से संवाद करेंगे पीएम मोदी

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को हिमाचल प्रदेश के छह लोगों से वैक्‍सीन पर संवाद करेंगे। आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश ने टीकाकरण का सौ फीसद लक्ष्‍य हासिल कर लिया है, जो बड़ी बात है।  केंद्र और राज्‍य सरकार चाहती है कि देश के दूसरे राज्‍यों में टीकाकरण को लेकर जो लक्ष्‍य निर्धारित किया गया है उसको तय समय में पूरा कर लिया जाए।

इस कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री शिमला के डोडरा क्वार में कार्यरत डा. राहुल, ऊना से स्वास्थ्य कार्यकर्ता कर्मो देवी, कुल्लू के मलाणा से आशा वर्कर निरमा देवी, मंडी से वैक्सीन लाभार्थी दयाल सिंह, हमीरपुर से वैक्सीन लाभार्थी निर्मला देवी व लाहुल स्पीति के शाशुर गोंपा प्रमुख से संवाद करेंगे। पीएम मोदी और इन छह लोगों के बीच ये संवाद वर्चुअली होगा। इसमें कार्यक्रम में शिमला से मुख्यमंत्री व जिलों से अधिकारी भी रहेंगे मौजूद

मुख्‍यमंत्री इस मौके पर राज्‍य में करीब 90 एलईडी स्‍क्रीन की भी शुरुआत कर रहे हैं जिनके जरिए राज्‍य द्वारा वैक्‍सीनेशन के लक्ष्‍यों को पाने की जानकारी दी जाएगी। आपको बता दें कि 5 सितंबर 2021 तक हिमाचल प्रदेश में वैक्‍सीन की कुल 73,52,584 खुराक दी जा चुकी हैं। इसमें 55,40,141 पहली और 18,12,443 को दोनों खुराक दी गई हैं। बता दें कि वैक्‍सीन के मामले में पूरे देश में उत्‍तर प्रदेश सबसे ऊपर है। इसके बाद में महाराष्‍ट्र का नंबर आता है।

Related Articles

Back to top button