ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
देश

सोमवती अमावस्या में उमड़ी चित्रकूट में लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, मंदाकिनी स्नान कर कामदगिरी की लगाई परिक्रमा

सतना। भाद अमावस्या सोमवती को लेकर आज सुबह से ही चित्रकूट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। मंदाकिनी किनारे रामघाट व भरतघाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। सुबह से ही मंदाकिनी में स्नान कर श्रद्धालु भगवान मतगजेंद्रनाथ जी के दर्शन कर रहे हैं। इसके साथ ही कामतानाथ स्वामी के दर्शन कर मनोकामना की पूर्ति के लिए भगवान कामदगिरी की पांच किलोमीटर की परिक्रमा कर रहे हैं। इस दौरान पूरे चित्रकूट में हजारों श्रद्धालु कल रात से ही एकत्रित होना शुरू हो गए थे।

दो दिन में दो लाख से अधिक पहुंचेंगे श्रद्धालु: चित्रकूट में प्रति माह की अमावस्या को स्नान कर भगवान कामतानाथ की परिक्रमा का अति महत्व होता है। इसलिए अमावस्या मेला के दौरान देश भर से श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचते हैं। इस बार यह अमावस्या सोमवार को आई है जिसे सोमवती अमावस्या का शुभ मुहूर्त बना हुआ है। खास बात यह है कि यह मुहूर्त मंगलवार को भी रहेगा। इसे देखते हुए दोनों दिन चित्रकूट में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं की पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही हैं। आज सोमवार को ही चित्रकूट में सुबह से अब तक लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र मंदाकिनी में स्नान कर भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरी पर्वत की परिक्रमा लगा लगाई है

पुलिस ने की तगड़ी व्यवस्था: चित्रकूट में अमावस्या मेला और श्रद्धालुओं की भीड़ देखते हुए पहले से ही व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी गई थी। सतना पुलिस ने जिला मुख्यालय से अतिरिक्त बल चित्रकूट में तैनात किया है। इसके साथ ही एसडीएम, तहसीलदार भी मौके पर तैनात हैं और प्रशासनिक व्यवस्थाएं देख रहे हैं। कई स्थानों पर भीड़ अधिक बढ़ने से पुलिस द्वारा बैरिकेड लगाकर भी बंद किया जा रहा है और भीड़ को डायवर्ट किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था कल भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button