ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

बड़ा हादसा: गाजियाबाद में ट्रक की टक्कर से कार सवार 2 बच्चों समेत 5 की मौत, मुंडन संस्कार से लौट रहा था परिवार

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर सोमवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ट्रक और कार की भीणष टक्कर में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा 2 बच्चे घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही जांच में जुट गई।

बता दें कि कार सवार सभी लोग सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे हरिद्वार से एक बच्चे का मुंडन संस्कार कराकर लौट रहे थे। जैसे ही कार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर मसूरी थाना क्षेत्र में पहुंची हादसे का शिकार हो गई। विपरीत दिशा से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष, एक महिला और दो बच्चे शामिल है। मृतकों की पहचान आशीष, सोनू, शिल्पी, परि और देवसेना के रूप में हुई है। दोनों बच्चों की हालत गंभीर है, जिनका सर्वोदय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

एसएसपी पवन कुमार ने बताया कि कार सवार परिवार इंदिरापुरम में मकनपुर का रहने वाला है। तीन की मौके पर मौत हुई, जबकि दो ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो बच्चों का इलाज जारी है। उन्होंने बताया कि प्राथमिक जानकारी में ट्रक चालक के विपरीत दिशा में एक्सप्रेस-वे पर चलने और सामने से आ रही कार को टक्कर मारने की बात सामने आई है। ट्रक चालक के भोजपुर थाना क्षेत्र में पकड़े जाने की खबर है।

Related Articles

Back to top button