ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
खेल

IPL टीम की दौड़ में हैं ये 6 शहर, 2022 में और भी बड़ा हो जाएगा ये टूर्नामेंट

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आइपीएल) के 2022 सत्र से आठ नहीं, बल्कि 10 टीमें खेलती दिखाई देंगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ 2021 के सत्र से ही आइपीएल में दो नई टीमों को जोड़ने की तैयारी कर रही थी, लेकिन कोरोना वायरस महामारी के कारण ये संभव नहीं हो सका था। हालांकि, अब दो नई टीमों को चुनने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) ने छह शहरों को दावेदार बनाया है।

बीसीसीआइ का मानना है कि हिंदी भाषी क्षेत्रों में आइपीएल के सबसे ज्यादा दर्शक हैं। पिछले साल आइपीएल के 65 फीसद दर्शक हिंदी भाषी क्षेत्रों के थे। इसको ध्यान में रखते हुए बीसीसीआइ ने जिन छह शहरों को चुना है, वहां पर आंशिक या पूरे तौर पर हिंदी बोली जाती है। इन शहरों में गुवाहाटी, रांची, कटक (तीनों पूर्वी क्षेत्र), अहमदाबाद (पश्चिम क्षेत्र), लखनऊ (मध्य क्षेत्र) और धर्मशाला (उत्तर क्षेत्र) शामिल हैं।

हालांकि, इन शहरों में से सिर्फ दो ही शहरों की टीम अगले आइपीएल में खेलती नजर आएंगी। बोर्ड ने अब तक बोली की तारीख की घोषणा नहीं की है। इसमें एक महीने का समय लगेगा। इन टीमों का आधार मूल्य 2000 करोड़ तय किया गया है। आइपीएल 2022 में 10 टीमें खेलेंगी तो जाहिर है कि मुकाबलों की संख्या बढ़ेगी और अगर ऐसा होता है तो फिर निश्चित रूप से आइपीएल लंबे समय तक चलेगा और ये भारत में ही खेला जाएगा।

अभी तक आइपीएल में दिल्ली, मुंबई, पंजाब, राजस्थान, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता की टीमें हैं, लेकिन माना ये भी जा रहा है कि आइपीएल की दो नई टीमें अहमदाबाद और लखनऊ बेस्ड हो सकती हैं। इसके पीछे का कारण ये है कि गुजरात की टीम पहले भी आइपीएल का हिस्सा रह चुकी है, जबकि आइपीएल की लोकप्रियता को देखते हुए उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य से भी कम से कम एक टीम के दावेदारी सामने आ सकती है।

Related Articles

Back to top button